फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Contract roadways driver hanged himself to death

Meerut News: संविदा रोडवेज चालक ने फंदा लगाकर दी जान

Mon, 06 Jul 2026 10:23 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jul 2026 10:23 PM IST
विज्ञापन
Contract roadways driver hanged himself to death
डेढ़ वर्ष से पत्नी और बच्चों से अलग रह रहा था युवक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बहसूमा। गांव मोहम्मदपुर शकिस्त में सोमवार दोपहर पारिवारिक तनाव के चलते संविदा रोडवेज चालक विपुल (36) ने घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।
बहसूमा थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर शकिस्त निवासी विपुल (36) पुत्र कृष्णपाल सिंह रोडवेज में संविदा चालक था। परिजनों के अनुसार, पत्नी अंतिम से घरेलू विवाद के चलते वह करीब डेढ़ वर्ष से अलग रह रहा था। उसकी पत्नी अंतिम अपनी दो बेटियों के साथ दिल्ली में रह रही थी। वही विपुल गांव में अकेला रहता था। परिजनों का कहना है कि पत्नी और बच्चों से अलग रहने के कारण वह लंबे समय से मानसिक तनाव में था।
सोमवार दोपहर विपुल ने घर के बरामदे में रस्सी से फंदा लगाकर जान दे दी। पड़ोसियों की सूचना पर चाचा सुखपाल सिंह और मां महेंद्री देवी मौके पर पहुंचे और दरवाजा खोलकर उसे नीचे उतारा। लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। मृतक के भाई अमित कुमार ने बताया कि वह काफी समय से अवसाद में था। परिजनों ने यह भी बताया कि इससे पहले भी वह आत्महत्या का प्रयास कर चुका था। इसमें वह गंभीर रूप से झुलस गया था।
विज्ञापन

सीओ मवाना पंकज लवानिया ने बताया कि मृतक की पत्नी को घटना की सूचना दे दी गई है। शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। इस संबंध में कोई तहरीर नहीं आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed