फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Contract Lineman Dies of Electrocution While Working on Power Line in Meerut’s Kankerkhera

Meerut: कंकरखेड़ा में करंट से लाइनमैन की मौत, काम के दौरान हादसा, अस्पताल में कर्मचारियों का हंगामा

Sat, 04 Apr 2026 05:21 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sat, 04 Apr 2026 05:21 PM IST
सार

मेरठ के कंकरखेड़ा क्षेत्र में बिजली लाइन पर काम करते समय संविदा लाइनमैन अमित कुमार की करंट लगने से मौत हो गई। साथी कर्मचारी घायल अवस्था में उन्हें जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां कर्मचारियों ने मुआवजा की मांग को लेकर हंगामा किया।

विज्ञापन
Contract Lineman Dies of Electrocution While Working on Power Line in Meerut’s Kankerkhera
लाईनमैन की मौत, बिजलीकर्मियों का हंगामा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ कंकरखेड़ा क्षेत्र में बिजली लाइन पर काम करते समय एक संविदा कर्मचारी की करंट लगने से मौत हो गई। मृतक की पहचान लाइनमैन अमित कुमार के रूप में हुई है। हादसे के बाद बिजली विभाग के कर्मचारियों में आक्रोश फैल गया और जिला अस्पताल में हंगामा हो गया।

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, कंकरखेड़ा क्षेत्र में बिजली लाइन पर मरम्मत का काम चल रहा था। इसी दौरान संविदा कर्मचारी अमित कुमार लाइन पर काम कर रहे थे। बताया जा रहा है कि अचानक लाइन में करंट आ गया, जिससे अमित गंभीर रूप से झुलस गए।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Meerut: जहरीली शराब से तीन मौतें, गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार, जनप्रतिनिधियों ने परिजनों को बंधाया ढाढस

विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे के बाद उनके साथी कर्मचारी तुरंत उन्हें घायल अवस्था में जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

अमित कुमार की मौत की खबर मिलते ही बिजली विभाग के कर्मचारियों में गुस्सा फैल गया। बड़ी संख्या में कर्मचारी जिला अस्पताल पहुंच गए और उन्होंने हंगामा करते हुए मृतक के परिवार को मुआवजा और उचित सहायता देने की मांग की।

कर्मचारियों का आरोप है कि सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं किए गए थे, जिसकी वजह से यह हादसा हुआ। वहीं अधिकारियों ने मामले की जांच कराने और नियमानुसार कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed