फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Three Dead in Suspected Spurious Liquor Case, Last Rites Performed Amid Grief

Meerut: जहरीली शराब से तीन मौतें, गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार, जनप्रतिनिधियों ने परिजनों को बंधाया ढाढस

Sat, 04 Apr 2026 12:44 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sat, 04 Apr 2026 12:44 PM IST
सार

मेरठ के दौराला में जहरीली शराब पीने से तीन लोगों की मौत के बाद शनिवार को गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार किया गया। जनप्रतिनिधियों ने पीड़ित परिवारों से मिलकर सांत्वना दी, जबकि प्रशासन मामले की जांच में जुटा है।

विज्ञापन
Meerut: Three Dead in Suspected Spurious Liquor Case, Last Rites Performed Amid Grief
शराब कांड, मृतकों का किया गया अंतिम संस्कार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ के दौराला कस्बे में जहरीली शराब पीने से हुई तीन लोगों की मौत के बाद शनिवार को गमगीन माहौल में तीनों का अंतिम संस्कार कर दिया गया। पूरे क्षेत्र में इस घटना को लेकर शोक और आक्रोश का माहौल बना हुआ है। मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन

 

Meerut: Three Dead in Suspected Spurious Liquor Case, Last Rites Performed Amid Grief
शराब कांड, मृतकों का किया गया अंतिम संस्कार - फोटो : अमर उजाला

शुक्रवार को हुई इस दर्दनाक घटना में बाबूराम प्रजापति (50), अंकित (40) और जितेंद्र (45) की मौत हो गई थी। शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद तीनों के शव उनके परिजनों को सौंप दिए गए, जिसके बाद अंतिम संस्कार किया गया। अंतिम यात्रा में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग शामिल हुए और नम आंखों से मृतकों को अंतिम विदाई दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

Meerut: Three Dead in Suspected Spurious Liquor Case, Last Rites Performed Amid Grief
शराब कांड, मृतकों का किया गया अंतिम संस्कार - फोटो : अमर उजाला

पीड़ित परिवारों से मिलने पहुंचे जनप्रतिनिधि
घटना की गंभीरता को देखते हुए कई जनप्रतिनिधि भी पीड़ित परिवारों के घर पहुंचे। पूर्व केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान और समाजवादी पार्टी के विधायक अतुल प्रधान   ने मृतकों के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया और हर संभव मदद का भरोसा दिया।

यह भी पढ़ें: आतंकी कनेक्शन: ईद पर मेरठ आए साकिब-अरबाब, मॉल-रेलवे स्टेशन निशाने पर थे, एटीएस ने खोले साजिश के राज

विज्ञापन

Meerut: Three Dead in Suspected Spurious Liquor Case, Last Rites Performed Amid Grief
मेरठ में शराब कांड, तीन की मौत - फोटो : अमर उजाला
प्रशासन ने शुरू की जांच
उधर प्रशासन भी मामले को लेकर सक्रिय हो गया है। जहरीली शराब से मौत की आशंका के चलते संबंधित देशी शराब के ठेके को पहले ही सील कर दिया गया है और मामले की जांच जारी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि हो सकेगी।

Meerut: Three Dead in Suspected Spurious Liquor Case, Last Rites Performed Amid Grief
मेरठ में शराब कांड, तीन की मौत - फोटो : अमर उजाला
क्षेत्र में आक्रोश, कार्रवाई की मांग
घटना के बाद से क्षेत्र में दहशत और गुस्से का माहौल बना हुआ है। स्थानीय लोग अवैध और मिलावटी शराब के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। वहीं प्रशासन ने भी दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed