{"_id":"68b5ce26a1d603c7140d9949","slug":"continuous-rain-has-disrupted-life-vegetable-crops-have-been-destroyed-sardana-news-c-44-1-smrt1055-109520-2025-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"लगातार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, सब्जी की फसल धराशायी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लगातार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, सब्जी की फसल धराशायी
विज्ञापन
सरधना। लगातार बारिश से नगर में शहीद द्वार रोड पर दिनभर रहा जलभराव। संवाद
सरधना। बीते दो दिनों से हो रही लगातार बारिश ने आम जनजीवन को पूरी तरह प्रभावित कर दिया है। तेज हवा के साथ हुई बारिश के चलते जहां कई क्षेत्रों में सब्जी की खड़ी फसल धराशायी हो गई, वहीं धान के खेतों में पानी भरने से किसानों के चेहरे खिल उठे, क्योंकि इस समय धान की फसल को पानी की सख्त जरूरत थी।
वहीं, लगातार हो रही वर्षा के चलते शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में जगह-जगह जलभराव हो गया है। मोहल्ला तहसील रोड, तकिया कैत, गंज बाजार, अशोक की लाट, गोमती नगर, दौराला रोड, सराय अफगानान, जोगियान, कमरानवाबान आदि इलाकों में घुटनों तक पानी भर गया है, जिससे आवागमन में काफी परेशानी हो रही है।
मौसम विभाग के अनुसार, अगले तीन दिन तक बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है, जिससे हालात और बिगड़ने की आशंका है। नगर पालिका द्वारा नालों की सफाई के लिए लाखों रुपये खर्च किए गए थे, लेकिन हालात जस के तस हैं। बारिश का असर बाजार पर भी पड़ा। फल और सब्जियों की कीमतों में भारी उछाल आया है। सब्जी विक्रेता सोनू सैनी के मुताबिक जो सब्जी कल तक आम थी, वह आज लोगों की पहुंच से दूर हो गई है। प्याज और हरी सब्जियों की कीमतें तेजी से बढ़ी हैं।
विज्ञापन
विद्युत आपूर्ति चरमराई, पेयजल संकट गहराया
सोमवार सुबह से हो रही भारी बारिश के कारण बिजली आपूर्ति पूरी तरह से बाधित हो गई। कई जगहों पर जर्जर तार टूटने और ओवरलोड ट्रांसफॉर्मर फेल होने से उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ा। इससे पेयजल संकट भी गहरा गया। लोगों को एक-एक बाल्टी पानी के लिए इधर-उधर भटकना पड़ा।