फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Consumers' problems should be solved: Power MD

उपभोक्ताओं की समस्याओं का हो समाधान : पावर एमडी

Sun, 31 May 2026 02:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 31 May 2026 02:15 AM IST
विज्ञापन
Consumers' problems should be solved: Power MD
मेरठ। पीवीवीएनएल के प्रबंध निदेशक रवीश गुप्ता ने शनिवार को मोहनपुरी और लेडीज पार्क उपकेंद्रों का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को उपभोक्ताओं की समस्याओं का जल्द निस्तारण करने के निर्देश दिए। गुप्ता ने कहा कि बिजली संबंधी शिकायतों का मौके पर त्वरित समाधान हो। उपभोक्ताओं को कोई परेशानी नहीं होनी चाहिए।
विज्ञापन

उन्होंने रोस्टर रजिस्टर, फीडरों की रिले और ट्रांसफार्मर के भार की जांच की। विद्युत उपकरणों की कार्यक्षमता का भी जायजा लिया गया। प्रबंध निदेशक ने बढ़ती गर्मी में निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने को कहा। ट्रांसफार्मरों के भार संतुलन और सुरक्षा प्रणाली की नियमित जांच पर जोर दिया गया। सुरक्षा मानकों का कड़ाई से अनुपालन करने के निर्देश दिए गए। कर्मचारियों को हेलमेट, दस्ताने और सुरक्षा जूते जैसे उपकरण अनिवार्य उपयोग करने को कहा गया, ताकि दुर्घटनाएं न्यूनतम हों।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed