{"_id":"69b42a1e444a1861f70c62a4","slug":"consumers-created-ruckus-due-to-non-booking-of-gas-meerut-news-c-73-1-smrt1028-106616-2026-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: गैस बुक न होने पर उपभोक्ताओं ने किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: गैस बुक न होने पर उपभोक्ताओं ने किया हंगामा
विज्ञापन
मुंडाली। भगवानपुर गैस एजेंसी पर सिलेंडर के लिए दीवार पर चढ़ते हुए फोटो संवाद
मुंडाली। भगवानपुर गैस एजेंसी पर घरेलू गैस सिलिंडर बुकिंग को लेकर हंगामा खड़ा हो गया। सर्वर डाउन होने के कारण उपभोक्ताओं की बुकिंग नहीं की जा रही थी। काफी संख्या में ग्राहक गैस एजेंसी पर पहुंच गए। ग्राहकों ने एजेंसी पर गैस सिलिंडर की कालाबाजारी करने का आरोप लगाते हुए विरोध-प्रदर्शन शुरू कर दिया।
ग्राहकों का कहना है कि उन्हें समय पर गैस सिलिंडर नहीं मिल रहा है। गुस्साए लोगों ने एजेंसी के गेट पर चढ़ने का भी प्रयास किया, जिससे मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
हंगामे की सूचना मिलते ही क्षेत्रीय पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया और जल्द ही गैस सिलिंडर वितरण शुरू कराने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
गैस एजेंसी के मैनेजर मनीष तोमर ने कहा कि ब्लैक में कोई भी सिलिंडर बिक्री नहीं किया जा रहा है। सर्वर की समस्या के कारण सिलिंडर वितरण में दिक्कत आ रही है। उनका कहना है कि जैसे ही सर्वर की समस्या ठीक होगी, वितरण प्रक्रिया सामान्य कर दी जाएगी।