{"_id":"69b42915444a1861f70c62a1","slug":"consumers-are-upset-due-to-lack-of-online-booking-meerut-news-c-40-1-smrt1041-111841-2026-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: ऑनलाइन बुकिंग नहीं होने से उपभोक्ता परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: ऑनलाइन बुकिंग नहीं होने से उपभोक्ता परेशान
विज्ञापन
इडेन गैंस की एजेंसी पर रखा सिलेंडर का स्टाक। (मवाना)
- मैनुअल बुकिंग शुरु करने से उपभोक्ताओं को मिली राहत
संवाद न्यूज एजेंसी
मवाना। दिगंबर गैस एजेंसी पर बीते तीन चार दिन से ऑनलाइन बुकिंग नहीं होने से उपभोक्ताओं को परेशानी हो रही थी। एजेंसी द्वारा शुक्रवार से मैनुअल बुकिंग शुरू की गई है। इससे उपभोक्ताओं को राहत मिली है।
दिगंबर गैस एजेंसी के मालिक राजेंद्र जैन ने बताया कि बीते तीन-चार दिन से मोबाइल से ऑनलाइन बुकिंग नहीं होने के चलते उपभोक्ता परेशान थे। इस कारण गैस सिलिंडर की सप्लाई नहीं हो पा रही थी। उपभोक्ताओं की परेशानी को देखते हुए शुक्रवार से एजेंसी पर मैनुअल बुकिंग शुरू कर ग्राहकों को राहत दी है। गैस पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है।
एचपी कंपनी की एजेंसी योगेंद्र गैस एजेंसी के नाम से है। एजेंसी के मालिक सुशील यादव ने बताया कि नियमानुसार अब ओटीपी आने के बाद ही गैस सिलिंडर दिया जा रहा है। ओटीपी ग्राहक को मिलते ही तुरंत आपूर्ति की जा रही है। पहले प्रतिदिन 300 के आसपास सिलिंडर की आपूर्ति की जाती थी। अब प्रतिदिन औसतन 450 के आसपास आपूर्ति किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
वहीं मवाना इंडेन एजेंसी के मालिक पुलकित खटीक ने बताया कि पहले औसतन 70 के सिलिंडर आपूर्ति किए जा रहे थे। पब्लिक मारामारी ज्यादा करते हुए सिलिंडर का स्टॉक कर रही है, इस कारण अब औसतन सौ सिलिंडर प्रतिदिन आपूर्ति किए जा रहे हैं। सभी ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि पर्याप्त मात्रा में गैस उपलब्ध है।