{"_id":"66d77e2122fa772dfb03bd46","slug":"construction-work-of-shamli-ambala-highway-started-meerut-news-c-30-1-smrt1014-130643-2024-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: शामली-अंबाला हाईवे का निर्माण कार्य शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: शामली-अंबाला हाईवे का निर्माण कार्य शुरू
Wed, 04 Sep 2024 02:52 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
Updated Wed, 04 Sep 2024 02:52 AM IST
विज्ञापन
सहारनपुर, तीतरों। निर्माणाधीन शामली-अंबाला हाईवे के धरनास्थल पर हाईवे अथॉरिटी कर्मचारियों ने पुलिस की मौजूदगी में मंगलवार को बंद पड़ा निर्माण कार्य शुरू कर दिया। उधर, धरनास्थल पर पहुंचे भाकियू जिलाध्यक्ष नरेश स्वामी ने कहा कि किसान अपने आपको अकेला ना समझें। यूनियन का शीर्ष नेतृत्व उनके साथ खड़ा है।
बता दें, कि तीतरों के ग्राम कलसी में किसान पिछले 67 दिनों से अधिग्रहीत भूमि के मुआवजे के लिए धरना दे रहे हैं। सोमवार को हाईवे अथॉरिटी व प्रशासनिक अधिकारियों ने धरनास्थल पर पहुंचकर किसानों के कब्जे में से दो किलोमीटर की परिधि की भूमि को कब्जा मुक्त करा दिया था। मंगलवार को हाईवे अथॉरिटी के कर्मचारियों ने पुलिस सुरक्षा व पीएसी बल की मौजूदगी में उक्त भूमि पर निर्माण कार्य शुरू कर दिया।
धरनास्थल पर पहुंचे भाकियू के जिलाध्यक्ष नरेश स्वामी ने किसानों से कहा कि वे अपने आप को कमजोर न समझें। उनके साथ यूनियन का शीर्ष नेतृत्व कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा है। जिला प्रशासन के अधिकारियों से मुआवजा दिलाने के संबंध में वार्ता की जा रही है। जब तक किसानों को मुआवजा नहीं मिलेगा तब तक एक किलोमीटर के दायरे में हाईवे अथॉरिटी को किसी भी कीमत पर कार्य नहीं करने दिया जाएगा। नरेश स्वामी ने बताया कि किसानों का प्रतिनिधिमंडल जिलाधिकारी मनीष बंसल से मिला। जहां पर किसानों ने उन्हें अपनी समस्याओं से अवगत कराया है।
विज्ञापन
इस दौरान बलराम सिंह, ऋषिपाल, प्रेमचन्द, राजेश कुमार, रूल्हासिंह, जुल्फी, जानिसार, जनेश्वर, शैंकी आदि रहे। धरनास्थल पर प्रशासन ने सुरक्षा की दृष्टि से फायर ब्रिगेड, पीएसी बल तथा थाना तीतरों पुलिस को तैनात किया था।