फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Construction of Tarapur to Fatehpur Prem Marg left incomplete

Meerut News: तारापुर से फतेहपुर प्रेम मार्ग का निर्माण अधूरा छोड़ा

Tue, 13 Jan 2026 08:06 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 13 Jan 2026 08:06 PM IST
विज्ञापन
Construction of Tarapur to Fatehpur Prem Marg left incomplete
तारापुर से फतेहपुर प्रेम गांव के बीच पीडब्ल्यूडी द्वारा अधूरी छोड़ी गई सड़क स्रोत संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन



हस्तिनापुर। तारापुर से फतेहपुर प्रेम गांव तक जाने वाले करीब साढ़े चार किलोमीटर के मुख्य संपर्क मार्ग को पीडब्ल्यूडी ने दोनों किनारों से तो दुरुस्त कर दिया, लेकिन बीच का हिस्सा अधूरा छोड़ दिया है। इससे आधा दर्जन से अधिक गांवों के ग्रामीणों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
खादर क्षेत्र के गंगा किनारे बसे फतेहपुर प्रेम गांव का मुख्य मार्ग अगस्त 2025 में आई भीषण बाढ़ के दौरान क्षतिग्रस्त हो गया था। बाढ़ के बाद यह मार्ग जगह-जगह से कट गया था, जिससे ग्रामीणों का संपर्क लगभग टूट गया था। ग्रामीणों की लगातार मांग और शिकायतों के बाद पीडब्ल्यूडी ने इस मार्ग के निर्माण कार्य को शुरू कराया। भाकियू के ब्लॉक अध्यक्ष गुरप्रीत सिंह, उपाध्यक्ष सुंदर सिंह विर्क व ग्रामीण सहकारी समिति के अध्यक्ष नरेंद्र कुमार आदि ने बताया कि पीडब्ल्यूडी ने तारापुर में मुख्य मार्ग पर सड़क के दोनों किनारों और दूसरे छोर पर फतेहपुर प्रेम गांव की ओर निर्माण कार्य कर दिया। लेकिन बीच का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा अधूरा छोड़ दिया गया है। इसी अधूरे हिस्से में पत्थर, गड्ढे, कीचड़ और उबड़-खाबड़ सतह बनी हुई है, जिससे दोपहिया और चारपहिया वाहनों का निकलना मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन

यह मार्ग करीब आधा दर्जन गांवों तारापुर, फतेहपुर प्रेम, बड़ी चामरोध, छोटी चामरोध, हरिपुर सहित आसपास के कई गांवों को जोड़ता है। अधूरी सड़क के कारण स्कूली बच्चों, किसानों, मरीजों और रोजमर्रा की आवाजाही करने वाले लोगों को सबसे अधिक दिक्कतें झेलनी पड़ रही हैं। बारिश होने पर स्थिति और भी खराब हो जाती है, क्योंकि बीच का हिस्सा दलदल में तब्दील हो जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि यदि निर्माण कार्य पूरा नहीं किया गया तो किसी बड़े हादसे से इन्कार नहीं किया जा सकता। उन्होंने पीडब्ल्यूडी अधिकारियों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जल्द से जल्द अधूरे हिस्से को पूरा कराने की मांग की है।

पीडब्ल्यूडी अधिकारियों से संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन कोई स्पष्ट जवाब नहीं मिल सका। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से हस्तक्षेप कर मार्ग का निर्माण पूर्ण कराने की मांग की है, ताकि उन्हें राहत मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed