{"_id":"5f7b83068ebc3e9b7965a4a0","slug":"construction-of-baghpat-road-started-city-news-mrt5046929110","type":"story","status":"publish","title_hn":"बागपत रोड का निर्माण शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बागपत रोड का निर्माण शुरू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ। अमर उजाला द्वारा लगातार बागपत रोड प्रकरण प्रकाशित किए जाने के बाद आखिरकार सोमवार को इसका निर्माण शुरू हो गया है। भाजपा के कैंट विधायक सत्यप्रकाश अग्रवाल और दक्षिण विधायक डॉ. सोमेंद्र तोमर द्वारा नारियल फोड़कर शुभारंभ किया। पहले दिन 100 मीटर सीमेंटेड सड़क बनाई गई। कुल 4.87 किलोमीटर सड़क में से 1200 मीटर सीमेंट की बनाई जाएगी।
फुटबॉल तिराहे से एनएच-58 तक बनाई जाने वाली इस सड़क पर गड्ढे होने से लोगों को परेशानी हो रही थी। इस सड़क का निर्माण पिछले सप्ताह शुरू किया जाना था परंतु मशीन खराब हो जाने से कार्यक्रम टाल दिया गया था। ये सड़क शहर से दिल्ली-देहरादून बाईपास को जोड़ने के लिए महत्वपूर्ण है। चर्चा है कि इस सड़क का शिलान्यास दक्षिण विधायक डॉ. सोमेंद्र तोमर और कैंट विधायक सत्यप्रकाश अग्रवाल दोनों करना चाह रहे थे। इसको लेकर भी सड़क निर्माण में देरी होना माना जा रहा है।
एक नजर में बागपत रोड
कुल लंबाई किलोमीटर - 4.87
कुल लागत - चार करोड़ 75 लाख रुपये
सीमेंटेंड रोड - 1200 मीटर
सीमेंटेंड सड़क की मोटाई - 24 सेंटीमीटर
काली सतह तारकोल की मोटाई - 2.5 सेंटीमीटर
पूरा करने का लक्ष्य - दिसंबर