फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Construction of a culvert near Harmony Hotel begins, affecting traffic.

Meerut News: हारमनी होटल के पास पुलिया का निर्माण शुरु, यातायात हुआ प्रभावित

Sat, 15 Nov 2025 02:45 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 15 Nov 2025 02:45 AM IST
विज्ञापन
Construction of a culvert near Harmony Hotel begins, affecting traffic.
गढ़ रोड पर पुलिया निर्माण के दौरान जाम से जूझने के बाद गंतव्य की और जाते लोग। ........... संवाद - फोटो : अमर उजाला
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मेरठ। गढ़ रोड पर हारमनी होटल के पास क्षतिग्रस्त पुलिया का निर्माण एवं सडक चौड़ीकरण का कार्य शुरु होने के बाद शहर की यातायात व्यवस्था चौपट हो गई। गढ़ रोड, हापुड़ रोड, एल. ब्लाक शास्त्रीनगर और तेजगढ़ी चौराहे पर लंबा जाम लगने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। सभी प्वाइंटों पर यातायात पुलिस भी तैनात की गई, लेकिन जाम खुलवाने में पुलिस नाकाम साबित हुई।
हारमनी होटल के पास पुलिया के निर्माण कार्य शुरु होने से
सोहराब गेट बस अड्डे से कोई भारी वाहन और बसों का संचालन गढ़ रोड पर नहीं जाने दिया जा रहा है। उनको हापुड़ अड्डा होते हुए एल. ब्लाक शास्त्रीनगर से निकाला जा रहा है। इसी तरह वहां से आने वाले वाहन को तेजगढ़ी से एल. ब्लाक होते हुए हापुड़ अड्डे की ओर से निकाले जा रहे हैं। इस तरह अभी तक हरिद्वार-सहारनपुर-मुजफ्फरनगर-खतौली-देहरादून आदि से आने वाली रोडवेज की बसें एवं भारी वाहन सोहराब गेट बस अड्डे तक आ रहे थे लेकिन अब इनको हापुड़ अड्डे से से एल. ब्लॉक तिराहा की ओर डायवर्ट शुक्रवार से किया गया है। इसी प्रकार ताज डिपो आगरा, अलीगढ़, हाथरस, इटावा आदि से आने वाली रोडवेज बसों एवं भारी वाहनों को एल-ब्लॉक तिराहा से हापुड़ अड्डा से बेगमपुल की ओर भेजा जा रहा है। हापुड़ अड्डे पर बसों और अन्य वाहनों का दबाव होने से वहां जाम की स्थिति बनी हुई है। हापुड़ रोड पर भी लंबे जाम से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। एल. ब्लाक शास्त्रीनगर और तेजगढ़ी चौराहे पर भी लंबे जाम से लोगों को दिक्कत झेलनी पड़ी। एसपी यातायात राघवेंद्र कुमार मिश्र ने बताया कि वाहनों का दबाव अधिक होने के चलते धीमी गति से यातायात चल सका। सभी प्वाइटों पर यातायात पुलिसकर्मियों की डयूटी लगाई गई है।
विज्ञापन



गढ़ रोड पर पुलिया निर्माण के दौरान जाम से जूझने के बाद गंतव्य की और जाते लोग। ........... संवाद

गढ़ रोड पर पुलिया निर्माण के दौरान जाम से जूझने के बाद गंतव्य की और जाते लोग। ........... संवाद- फोटो : अमर उजाला

गढ़ रोड पर पुलिया निर्माण के दौरान जाम से जूझने के बाद गंतव्य की और जाते लोग। ........... संवाद

गढ़ रोड पर पुलिया निर्माण के दौरान जाम से जूझने के बाद गंतव्य की और जाते लोग। ........... संवाद- फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article