फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Constable Shot in Leg During Firing Incident in Meerut, Accused Held with Licensed Pistol

Meerut: एग रोल खा रहे कांस्टेबल के पैर में अचानक लगी गोली, लाइसेंसी पिस्टल से फायर करने वाला गिरफ्तार

Thu, 14 May 2026 11:25 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 14 May 2026 11:25 AM IST
सार

मेरठ के लोहिया नगर थाना क्षेत्र में लाइसेंसी पिस्टल से हुई फायरिंग में सेल टैक्स में तैनात कांस्टेबल के पैर में गोली लग गई। घायल कांस्टेबल का अस्पताल में उपचार चल रहा है, जबकि आरोपी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।

विज्ञापन
Constable Shot in Leg During Firing Incident in Meerut, Accused Held with Licensed Pistol
पुलिस मामले की जांच में जुटी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ के लोहिया नगर थाना क्षेत्र में फायरिंग की घटना से अफरा-तफरी मच गई। लाइसेंसी पिस्टल से चली गोली सेल टैक्स विभाग में तैनात एक कांस्टेबल के पैर में लग गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने आरोपी को मौके से ही गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


दुकान पर खड़े होकर एग रोल खा रहे थे कांस्टेबल
जानकारी के अनुसार सेल टैक्स विभाग में तैनात कांस्टेबल गौरव शर्मा अपने साथियों के साथ एक दुकान पर खड़े होकर एग रोल खा रहे थे। उसी दौरान संजय अग्रवाल नाम के व्यक्ति ने अपनी लाइसेंसी पिस्टल से दो राउंड फायरिंग कर दी।
विज्ञापन


फायरिंग के दौरान चली एक गोली सीधे कांस्टेबल के बाएं पैर में जा लगी। गोली लगते ही वहां मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया और घायल कांस्टेबल को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अस्पताल में चल रहा उपचार
घायल कांस्टेबल को उपचार के लिए संतोष हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। चिकित्सकों के अनुसार उनकी हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है।


आरोपी पुलिस हिरासत में
घटना के बाद पुलिस ने आरोपी संजय अग्रवाल को हिरासत में ले लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है और फायरिंग के कारणों का पता लगाया जा रहा है। आसपास लगे निगरानी उपकरणों की रिकॉर्डिंग भी खंगाली जा रही है ताकि घटना के पूरे घटनाक्रम की पुष्टि की जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed