फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   constable recrutment process will pospond today

मेरठ में आज होने वाली सिपाही भर्ती प्रक्रिया स्थगित

Fri, 20 Dec 2019 01:27 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 20 Dec 2019 01:27 AM IST
विज्ञापन
constable recrutment process will pospond today
मेरठ। नागरिकता संशोधन कानून को लेकर चले माहौल को देखते हुए मेरठ पुलिस लाइन में चल रही यूपी पुलिस सिपाही भर्ती प्रक्रिया बृहस्पतिवार और शुक्रवार के लिए स्थगित कर दी गई। इससे नाराज सैकड़ों अभ्यर्थियों ने हंगामा कर दिया। दोपहर तक अभ्यर्थी पुलिस लाइन में डटे रहे। बाद में भर्ती बोर्ड के नोडल अधिकारी ने इन सभी अभ्यर्थियों को बताया कि 19 व 20 दिसंबर की भर्ती प्रक्रिया अब 29 व 30 दिसंबर को चलेगी।
विज्ञापन

यूपी पुलिस सिपाही भर्ती 2018 के तहत प्रदेश के आठ सेंटरों पर नापतौल और शैक्षिक प्रमाणपत्रों का सत्यापन चल रहा है। मेरठ पुलिस लाइन में मेरठ जोन के नौ जिलों मेरठ, बुलंदशहर, गाजियाबाद, गौतमबुद्घनगर, हापुड़, बागपत, सहारनपुर, शामली और मुजफ्फरनगर के पैनल के अभ्यर्थियों की नापतौल और शैक्षिक प्रमाणपत्रों का सत्यापन चल रहा है। प्रत्येक जिले के पैनल में एक एसडीएम, सीओ और शिक्षा विभाग के अधिकारी शामिल हैं।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को 1011 अभ्यर्थियों का भर्ती सेंटर पर नापतौल और सत्यापन होना था। इसके लिए 810 अभ्यर्थी पहुंचे। भर्ती बोर्ड के अधिकारियों ने बताया कि कानून व्यवस्था के मद्देनजर 19 और 20 दिसंबर को भर्ती प्रक्रिया नहीं होगी। 20 दिसंबर को 988 अभ्यर्थियों की नापतौल होनी थी। अभ्यर्थियों ने हंगामा करते हुए कहा कि वह दूसरे जिलों से आए हैं और उन्हें परेशान होना पड़ रहा है। भर्ती बोर्ड के नोडल अधिकारी संजीव वाजपेयी ने बताया कि भर्ती बोर्ड के निर्देश पर भर्ती प्रक्रिया दो दिन स्थगित की गई है। जिन अभ्यर्थियों की नापतौल 19 दिसंबर को होनी थी उनकी नई तारीख 29 दिसंबर और 20 दिसंबर को होने वाली भर्ती प्रक्रिया की तारीख 30 दिसंबर तय की गई है। गौरतलब है कि 16 दिसंबर को भी मेरठ में इंटरनेट सेवा बंद रही थी। इन अभ्यर्थियों के लिए भर्ती बोर्ड ने 20 दिसंबर की तारीख निर्धारित तय की थी। ऐसे में 20 दिसंबर को आने वाले सभी अभ्यर्थियों की भर्ती प्रक्रिया अब 30 दिसंबर को ही होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed