{"_id":"5bc32dd2bdec22694623c7b8","slug":"constable-of-up-police-honored-in-saharanpur-after-promotion-to-head-constable","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुख्य आरक्षी बने पुलिसकर्मियों को फिती लगाकर किया सम्मानित, पर्यावरण के लिए की अनोखी पहल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुख्य आरक्षी बने पुलिसकर्मियों को फिती लगाकर किया सम्मानित, पर्यावरण के लिए की अनोखी पहल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
Updated Sun, 14 Oct 2018 05:21 PM IST
विज्ञापन
सहारनपुर न्यूज
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नकुड़ कोतवाली में सम्मान समारोह आयोजित कर कोतवाल मुकेश गौतम ने आरक्षी से पदोन्नति पाकर मुख्य आरक्षी बने सात पुलिसकर्मियों को फिती लगाकर और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। रविवार को कोतवाली में आयोजित सम्मान समारोह में कोतवाल मुकेश गौतम ने कहा कि हेड कांस्टेबल का पद एक बहुत बड़ी जिम्मेदारी का पद होता है।
विज्ञापन
उन्होंने पुलिस रेगुलेशन एक्ट की विस्तार से जानकारी देते हुए पदोन्नत हुए हेड कांस्टेबलों को पद की गरिमा को बनाये रखने की अपील करते हुए शुभकामनाएं दी। इस मौके पर कोतवाल ने आरक्षी से मुख्य आरक्षी बने पप्पू मलिक, पुष्पेंद्र सिंह, प्रमोद कुमार, मुकेश कुमार, पुष्पा देवी, अकबर अली व शरणवीर की बाजू पर फिती लगाकर व स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
कार्यक्रम में इंस्पेक्टर अरविंद कुमार, अंबेहटा चौकी प्रभारी प्रमोद कुमार, फंदपुरी चौकी प्रभारी मनोज राठी, एसआई जेपी तोमर, रामकुमार तोमर, अरविंद शर्मा आदि ने भी विचार रखे। कार्यक्रम के पश्चात सभी ने सहभोज किया।
विज्ञापन
पर्यावरण को ध्यान में रखते हुए कोतवाल मुकेश गौतम के सुझाव पर सभी को थर्माकोल की प्लेटों व प्लास्टिक के गिलास के बजाय पत्तल व मिट्टी के कसोरो में खाना परोसा गया। आरक्षी आशीष राणा, विपिन कुमार, संदीप कुमार, सोनू कुमार आदि पुलिस कर्मी मौजूद रहे।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/