फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Constable harasses wife in 'husband, wife, and the other woman' situation.

Meerut News: पत्नी ने लगाया सिपाही पर उत्पीड़न का आरोप

Fri, 26 Jun 2026 10:24 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jun 2026 10:24 PM IST
विज्ञापन
Constable harasses wife in 'husband, wife, and the other woman' situation.
मुरादनगर व सहारनपुर के लिए ध्यानार्थ
विज्ञापन

-----------------------------

महिला की तहरीर पर सिपाही समेत तीन पर प्राथमिकी दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। मेडिकल थाना क्षेत्र निवासी एक महिला ने उत्तर प्रदेश पुलिस में सहारनपुर जिला कारगार में तैनात सिपाही पति भोपाल सिंह व उसकी बहन सुनीता व इंद्रा पर मारपीट का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई। आरोप है कि सिपाही पति का एक महिला से प्रेम प्रसंग है। इसी के चलते फरवरी 2026 में पति ने महिला के साथ मारपीट की थी। शिकायत के बावजूद थाना पुलिस ने कार्रवाई नहीं की थी। एसएसपी अविनाश पांडेय के आदेश पर मेडिकल थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन

गढ़ रोड स्थित एक कॉलोनी निवासी महिला ने बृहस्पतिवार को प्राथमिकी दर्ज कराते हुए बताया कि उसकी शादी वर्ष 2003 में मुरादनगर निवासी भोपाल सिंह के साथ हुई थी। दंपती के दो पुत्र हैं। महिला का आरोप है कि वर्ष 2023 में मेरठ आने के कुछ समय बाद उसके पति की एक महिला से दोस्ती को गई थी। मामले की जानकारी के बाद महिला ने पति की हरकतों का विरोध किया। इसके बाद पति ने उसके साथ गाली-गलौज, मारपीट और बच्चों सहित घर से निकालने की धमकी देना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला के अनुसार, जुलाई 2024 में पति ने उसके और बच्चों के साथ मारपीट की, जिसे आसपास के लोगों ने बीच-बचाव कर शांत कराया। इसके बाद पति घर छोड़कर चला गया था। जब वह पति को वापस लाने के लिए ससुराल पहुंची तो वहां उसकी ननद सुनीता और इंद्रा ने उसके साथ मारपीट की थी। पति ने तलाक की धमकी देकर महिला को भगा दिया था।
पीड़िता ने आरोप लगाया कि उसने रिश्तेदारों और समाज के लोगों की मदद से परिवार बचाने का प्रयास किया, लेकिन पति ने पुलिस विभाग में प्रभाव होने का दावा करते हुए उसे और उसके बच्चों को झूठे केस में फंसाने की धमकी दी थी। एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले का कहना है कि प्राथमिकी दर्ज कर दी गई है। जांच के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed