{"_id":"62a66fbe0f80785ebb38892d","slug":"connection-of-ranchi-violence-related-to-saharanpur-23-sensitive-areas-marked","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ranchi Violence: सहारनपुर से जुड़ा रांची हिंसा का कनेक्शन, 23 संवेदनशील इलाके चिन्हित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ranchi Violence: सहारनपुर से जुड़ा रांची हिंसा का कनेक्शन, 23 संवेदनशील इलाके चिन्हित
Mon, 13 Jun 2022 04:56 AM IST
देव कश्यप
अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर।
Published by: देव कश्यप
Updated Mon, 13 Jun 2022 04:56 AM IST
सार
हिंसा में सहारनपुर कनेक्शन मिलने के बाद रांची पुलिस जनपद में आ सकती है। एसएसपी सहारनपुर आकाश तोमर ने बताया कि उन्हें भी मीडिया के जरिये रांची हिंसा में सहारनपुर के युवकों के शामिल होने की जानकारी मिली है।
विज्ञापन
पुलिस की मौजूदगी में खुले बाजार।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रांची में हुई हिंसा का सहारनपुर से कनेक्शन जुड़ रहा है। रांची (झारखंड) पुलिस ने हिंसा में शामिल 12 ऐसे युवकों को चिह्नित किया है, जो सहारनपुर के रहने वाले हैं और ये दो ग्रुपों में सात जून को रांची पहुंच गए थे। इनमें कुछ युवकों को गिरफ्तार भी किया है। सहारनपुर बवाल में शामिल में 10 और उपद्रवियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इस मामले में अब तक पुलिस 74 उपद्रवियों को गिरफ्तार कर चुकी है।
विज्ञापन
हिंसा में सहारनपुर कनेक्शन मिलने के बाद रांची पुलिस जनपद में आ सकती है। एसएसपी सहारनपुर आकाश तोमर ने बताया कि उन्हें भी मीडिया के जरिये रांची हिंसा में सहारनपुर के युवकों के शामिल होने की जानकारी मिली है। रांची पुलिस ने अभी संपर्क नहीं किया है। रांची पुलिस मदद मांगेगी तो उनका पूरा सहयोग किया जाएगा।
विज्ञापन
23 संवेदनशील इलाके चिह्नित
उपद्रव के बाद पुलिस पूरी तरह सतर्क है। शहर में ऐसे 23 इलाकों को चिह्नित किया गया है, जहां से भीड़ निकलकर आई। इन इलाकों पर पुलिस की कड़ी नजर रहेगी और सीसीटीवी कैमरे भी लगवाए जाएंगे।
विज्ञापन
देश में पुलिस-प्रशासन दोहरा रवैया अपना रहा
देश में पुलिस-प्रशासन दोहरा रवैया अपना रहा है। मुसलमानों के अलावा कोई समुदाय धरना-प्रदर्शन करता है तो पुलिस हाथ बांधे खड़ी रहती है। मुसलमान अगर जायज मांग के लिए आवाज उठाते हैं तो उन्हें गोली का निशाना बनाया जाता है। -मुफ्ती अहसन रजा कादरी अहसन मियां, दरगाह आला हजरत, बरेली
दंगाइयों को गोली मारने की सीधी छूट होनी चाहिए
जिस तरह से उपद्रव चल रहा है, यह देश के लिए ठीक नही है। कानून को हाथ में लेने वाले दंगाइयों के खिलाफ सेना व पुलिस को गोली मारने की सीधी छूट होनी चाहिए। सरकार कानून को हाथ में लेने वालों के लिए अलग से कानून बनाए। -जगद्गुरु परमहंसाचार्य, अयोध्या