फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Connection of electricity defaulters above five thousand will also be cut

पांच हजार से ऊपर के बिजली बकायेदारों के भी कटेंगे कनेक्शन

Fri, 28 Oct 2022 01:51 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 28 Oct 2022 01:51 AM IST
विज्ञापन
Connection of electricity defaulters above five thousand will also be cut
पांच हजार से ऊपर के बिजली बकायेदारों के भी कटेंगे कनेक्शन
विज्ञापन

मेरठ। पीवीवीएनएल की ओर से बिजली बिल बकायेदारों के कनेक्शन काटने के लिए जल्द अभियान शुरू किया जाएगा। इसमें पांच हजार से ऊपर के सभी बकायेदारों के कनेक्शन काटे जाएंगे।
पीवीवीएनएल के तहत सभी 14 जिलों में उपभोक्ताओं पर विभाग का 10 हजार करोड़ से अधिक बकाया है। इसे लेकर विभाग की ओर से गत दिनों राजस्व संग्रह अभियान चलाया गया था। इसके बावजूद बकाए का 25 प्रतिशत भी विभाग वसूल नहीं पाया। अधीक्षण अभियंता शहर राजेन्द्र बहादुर ने बताया कि बकाया वसूली के लिए जल्द अभियान शुरू किया जाएगा। इस संबंध में प्रबंध निदेशक की ओर से सभी अधिकारियों को निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
विज्ञापन

राहत: 150 स्थानों पर होगी जर्जर तारों की मरम्मत
मेरठ। पीवीवीएनएल ने 150 स्थानों पर जर्जर तारों की मरम्मत के लिए अभियान छेड़ दिया है। बृहस्पतिवार को मोहकमपुर में कई जगह जर्जर तारों को सही किया गया।
अधीक्षण अभियंता शहर राजेन्द्र बहादुर ने बताया कि शहर में कुछ लाइनों को भूमिगत करने के लिए 31 अक्तूबर तक प्रस्ताव बनाकर मुख्यालय को देना है। जल्द ही इसका कार्य भी शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

गंगानगर में हाईटेंशन लाइन पर गिरी पेड़ की शाखा, बिजली रही गुल
गंगानगर। नवकार वाटिका के गेट के पास पेड़ की शाखा 11केवी विद्युत लाइन पर गिरने से गंगानगर द्वितीय बिजलीघर से जुड़ी लगभग 10 कॉलोनियों और चार ब्लॉकों की आपूर्ति बृहस्पतिवार सुबह आठ बजे ही ठप हो गई। इससे लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी। उपखंड अधिकारी राकेश कुमार ने बताया कि फाल्ट की मरम्मत तत्काल कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed