फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Congress workers surrounded the Civil Lines police station and clashed with the police.

Meerut News: कांग्रेसियाें ने सिविल लाइन थाना घेरा, पुलिस से नोकझोंक

Tue, 30 Sep 2025 11:02 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 30 Sep 2025 11:02 PM IST
विज्ञापन
Congress workers surrounded the Civil Lines police station and clashed with the police.
नेता विपक्ष राहुल गांधी को जान से मारने की धमकी देने के मामले में सिविल लाइन थाने का किया घेराव
भाजपा प्रवक्ता पिंटू महादेव पर टीवी डिबेट में राहुल गांधी को गोली मारने की धमकी देने का आरोप लगाकर किया हंगामा
विज्ञापन

तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की


पुलिस के जांच कर कार्रवाई का आश्वासन देने के बाद लौटे

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। भाजपा प्रवक्ता पिंटू महादेव पर कांग्रेस नेता
राहुल गांधी को टीवी डिबेट के दौरान गोली मार जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगा कांग्रेसियों ने सिविल लाइन थाना घेर लिया। कांग्रेसियों की पुलिस से नोकझोंक हुई। पुलिस ने जांच पड़ताल कर सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद ही मामला शांत हुआ।

कांग्रेस के महानगर अध्यक्ष रंजन शर्मा और पूर्व जिलाध्यक्ष अवनीश काजला के नेतृत्व में काफी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता कमिश्नरी पार्क पर एकत्र हुए। वहां से नारेबाजी करते हुए जुलूस के रूप में सिविल लाइन थाने पहुंचे। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि भाजपा प्रवक्ता पिंटू महादेव ने टीवी डिबेट में खुलेआम राहुल गांधी को जान से मारने की धमकी दी है लेकिन अभी तक उन पर कोई कार्रवाई नहींं हुई है। कांग्रेसियों की इस दौरान पुलिस से तीखी बहस और नोकझोंक भी हुई।
विज्ञापन

रंजन शर्मा और अवनीश काजला ने कहा कि राहुल गांधी करोड़ों भारतीयों की आवाज हैं। उनके खिलाफ गोली मारने जैसी भाषा लोकतंत्र के लिए सीधी चुनौती है। भाजपा प्रवक्ता का यह बयान घृणित है। उन्होंने आरोपी प्रवक्ता के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह का कहना है कि इस मामले की जांच की जा रही है, जिस आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान
विज्ञापन
विज्ञापन

जाहिद अंसारी, सलीम खान, धूम सिंह गुर्जर, मतन सिंह, अनिल अरोरा, मनिंदर सूद वाल्मीकि, रीना शर्मा, प्रवीण कुमार, राकेश मिश्रा, विनोद सोनकर, सुशील सैनी, अवधेश सक्सेना, रवि कुमार, मुल्ला अशरफ आदि मौजूद रहें।

नेता विपक्ष राहुल गांधी को जान से मारने की धमकी देने के मामले में सिविल लाइन थाने का किया घेराव

नेता विपक्ष राहुल गांधी को जान से मारने की धमकी देने के मामले में सिविल लाइन थाने का किया घेराव

नेता विपक्ष राहुल गांधी को जान से मारने की धमकी देने के मामले में सिविल लाइन थाने का किया घेराव

नेता विपक्ष राहुल गांधी को जान से मारने की धमकी देने के मामले में सिविल लाइन थाने का किया घेराव

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article