फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Congress will test the existence of contenders

Meerut News: दावेदारों का वजूद परखेगी कांग्रेस, सूरमाओं ने ठोकी ताल

Tue, 11 Apr 2023 02:35 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 11 Apr 2023 02:35 AM IST
विज्ञापन
Congress will test the existence of contenders
मेरठ। निकाय चुनाव की रणभेरी बजने के साथ ही सियासी रण में उतरने को सूरमा पूरा दम-खम लगाए हुए हैं। निकाय चुनाव में वजूद तलाशने के लिए छटपटा रही कांग्रेस टिकट के दावेदारों का पहले वजूद परखेगी। इसके बाद ही कोई अंतिम निर्णय लिया जाएगा। बुधवार (कल) को प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी दावेदारों से रूबरू होंगे।
विज्ञापन

कांग्रेस संगठन से जुड़े सियासी जानकारों के मुताबिक महापौर के लिए दावेदारों की फेहरिस्त लंबी होती जा रही है, इनमें सुरेंद्र सिंह सैनी मजबूती से दावेदारी कर रहे हैं। खरखौदा से विधानसभा चुनाव लड़ चुके धूम सिंह गुर्जर भी ताल ठोक रहे हैं। पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष डाॅ. यूसुफ कुरैशी और पूर्व प्रदेश सचिव नसीम कुरैशी के नाम भी चर्चा में बने हुए हैं। पार्टी ने निकाय चुनाव की रणनीति और आवेदनों को लेकर बुधवार को विशेष बैठक की तैयारी की है। प्रदेश कमेटी के पदाधिकारी दावेदारों से रूबरू होंगे और आवेदन भी लिए जाएंगे।
विज्ञापन

दावेदारों में जिलाध्यक्ष अवनीश काजला व महानगर अध्यक्ष जाहिद अंसारी के नाम की भी अटकलें सियासी उफान में हैं। दोनों ही पदाधिकारी खुले तौर पर अपनी दावेदारी से भले ही परहेज कर रहे हों लेकिन पार्टी में दोनों के ही चुनाव लड़ने के लिए लामबंदी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष अवनीश काजला ने बताया कि प्रदेश कमेटी के पदाधिकारी बुधवार को आएंगे और निकाय चुनाव की रणनीति को धार दी जाएगी। आवेदन भी लिए जाएंगे और जो आठ-दस आवेदन आए हुए हैं, उनपर मंथन भी होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed