फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Congress state president Ajay Rai visit Saharanpur and said incidents of mob lynching are unfortunate

मॉब लिंचिंग: पीड़ित परिवार से मिला कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल, अजय राय बोले- एक-एक करोड़ का मुआवजा दे सरकार

Sun, 30 Jun 2024 08:37 PM IST
श्याम जी. संवाद न्यूज एजेंसी, देवबंद/सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, देवबंद/सहारनपुर Published by: श्याम जी. Updated Sun, 30 Jun 2024 08:37 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ में भीड़ द्वारा मारे गए गांव लखनौती निवासी दो भाईयों के घर कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल पहुंचा। इस दौरान कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि मॉब लिंचिंग की घटनाएं दुर्भाग्यपूर्ण हैं। सरकार द्वारा मृतकों के परिवारों को एक-एक करोड़ की आर्थिक सहायता देनी चाहिए।
 

विज्ञापन
Congress state president Ajay Rai visit Saharanpur and said incidents of mob lynching are unfortunate
कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ के रायपुर में भीड़ द्वारा मारे गए लखनौती के दो भाईयों के घर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल परिवार से मिला। परिवार को सांत्वना देते हुए प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि सरकार को पीड़ित परिवार एक-एक करोड़ का मुआवजा देना चाहिए। भाजपा सरकार युवाओं भविष्य से खिलवाड़ कर रही है। एक तरफ मॉब लिंचिंग की घटनाएं हो रही हैं तो दूसरी तरफ पेपर लीक हो रहे हैं।

विज्ञापन


रविवार को कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय, सांसद इमरान मसूद ने प्रतिनिधि मंडल के साथ गांव लखनौती में मृतक चांद और उसके चचेरे भाई सद्दाम के परिवार से मिलकर सांत्वना दी। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि पार्टी की ओर से पीड़ित परिवारों की हर संभव मदद की जाएगी। सरकार पीड़ित परिवार के एक-एक सदस्य को सरकारी नौकरी दे। एक-एक करोड़ रुपये मुआवजा दिया जाए। 
विज्ञापन


भाजपा सरकार को अच्छी तरह सबक सिखाएगी देश की जनता 
पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ कर रही है। पेपर लीक होने से छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ हो रहा है। लोकसभा चुनाव में युवाओं ने भाजपा को सबक सिखाया है। आने वाले समय में देश की जनता भाजपा सरकार को अच्छी तरह सबक सिखाएगी। कहा कि राहुल गांधी को युवाओं और देश के भविष्य की चिंता है। सांसद इमरान मसूद ने कहा कि छत्तीसगढ़ की सरकार इतनी निर्दयी है कि मृतकों के शवों को लाने के लिए वाहन भी उपलब्ध नहीं कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश में कानून का राज खत्म 
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहा उत्तर प्रदेश में कानून का राज खत्म हो चुका है। अब सरकार का प्रशासन पर भी कोई नियंत्रण नहीं रहा। प्रदेश में कांग्रेस समाजवादी पार्टी के साथ मिलकर उपचुनाव लड़ेगी। उन्होंने छत्तीसगढ़ में भीड़ द्वारा मारे गए सहारनपुर के गंगोह क्षेत्र के गांव लखनौती निवासी दो भाईयों के परिवार से मिलकर सांत्वना दी।

मॉब लिंचिंग की घटनाएं देश के लिए बड़ी चुनौती
रविवार को कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय और 12 सदस्य प्रतिनिधि मंडल का देवबंद टोल प्लाजा पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। यहां प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हुई हैं। मॉब लिंचिंग की घटनाएं देश के लिए बड़ी चुनौती हैं। इसकी जितनी निंदा की जाए कम है। इस प्रकार की घटनाएं कानून और संविधान के लिए खतरा हैं। इस दौरान जिलाध्यक्ष संदीप राणा, गणेश शर्मा, तंजीम सिद्दीकी आदि मौजूद रहे।

ये लोग रहे शामिल
प्रतिनिधि मंडल में विधायक वीरेंद्र चौधरी, प्रदेश उपाध्यक्ष विदित चौधरी, महासचिव अनिल यादव, अहमद हमीद, सचिव देवरंजन, जिलाध्यक्ष संदीप राणा, महानगर अध्यक्ष वरुण शर्मा, नोमान मसूद, संदीप चौधरी, हमजा मसूद सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी मौजूद रहे। वहीं, सुरक्षा को लेकर एसडीएम संगीता राघव, तहसीलदार जसमिंद्र सिंह व सीओ शशि प्रकाश शर्मा सहित पुलिस फोर्स मौजूद रही।


हिमाचल के नहान में हुई घटना पर चुप क्यों कांग्रेस
वहीं, सपा नेता फरहाद आलम गाडा ने जारी किए बयान में कहा कि अलीगढ़ और छत्तीसगढ़ में मॉब लिचिंग की घटनाएं हुई हैं। इसको लेकर सरकार गंभीर नहीं है। इन घटनाओं को रोकने के लिए कड़ा कानून बनाना चाहिए। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस सरकार है। हिमाचल के नहान में पुलिस की मौजूदगी में मुस्लिम दुकानदार के साथ उत्पीड़न, मारपीट और अत्याचार हुआ। इस पर राहुल गांधी और प्रियंका गांधी क्यों चुप हैं। कांग्रेस का प्रतिनिधि मंडल रविवार को छत्तीसगढ़ में मॉब लिंचिंग का शिकार हुए लखनौती निवासी दो भाईयों के परिवार से मिला, लेकिन हिमाचल की घटना पर कांग्रेस क्या कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed