फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Congress Questions Election Commission After Losing Elections, Says BJP MLA Pankaj Singh

बागपत: पंकज सिंह का हमला; बोले- हारने पर चुनाव आयोग पर सवाल उठाती है कांग्रेस, 2027 में फिर बनेगी भाजपा सरकार

Fri, 09 Oct 2026 03:13 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Fri, 09 Oct 2026 03:13 PM IST
सार

बागपत में भाजपा विधायक पंकज सिंह ने मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस के प्रदर्शन पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस चुनाव हारने पर चुनाव आयोग पर सवाल उठाती है। अखिलेश यादव के बयान पर पलटवार करते हुए उन्होंने 2027 में फिर भाजपा सरकार बनने का दावा किया।

विज्ञापन
Congress Questions Election Commission After Losing Elections, Says BJP MLA Pankaj Singh
पंकज सिंह, भाजपा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बागपत के सम्राट पृथ्वीराज चौहान डिग्री कॉलेज में अंतरमहाविद्यालय मुक्केबाजी प्रतियोगिता का शुभारंभ करने पहुंचे नोएडा के भाजपा विधायक ठाकुर पंकज सिंह ने कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर निशाना साधा। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस के प्रदर्शन पर उन्होंने कहा कि चुनाव हारने पर पार्टी चुनाव आयोग पर सवाल उठाती है। वहीं, अखिलेश यादव के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को लेकर दिए गए बयान पर पलटवार करते हुए पंकज सिंह ने दावा किया कि 2027 में भी भाजपा की सरकार बनेगी।

विज्ञापन


चुनाव आयोग को लेकर कांग्रेस पर साधा निशाना
पत्रकारों से बातचीत में पंकज सिंह ने कहा कि कांग्रेस के व्यवहार से ऐसा लगता है कि उसे लोकतांत्रिक मर्यादाओं और संवैधानिक संस्थाओं पर विश्वास नहीं रहा है। उन्होंने प्रदर्शन के दौरान पुलिसकर्मियों और महिला पुलिसकर्मियों को लेकर सामने आई तस्वीरों का जिक्र करते हुए कांग्रेस पर निशाना साधा।

विज्ञापन
Trending Videos

हारने पर आयोग पर सवाल उठाने का आरोप
पंकज सिंह ने कहा कि जब भी राष्ट्रहित से जुड़ा कोई मुद्दा आता है, कांग्रेस को परेशानी होने लगती है। उनके मुताबिक, कांग्रेस जहां चुनाव जीतती है, वहां चुनाव आयोग को सही मानती है और जहां हारती है, वहां आयोग पर सवाल खड़े करती है। उन्होंने कहा कि देश सब जानता है।

अखिलेश यादव के बयान पर पलटवार
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को लेकर अखिलेश यादव के उस बयान पर भी पंकज सिंह ने प्रतिक्रिया दी, जिसमें उन्होंने कहा था कि 2027 के चुनाव के बाद योगी आदित्यनाथ मठ में चले जाएंगे। पंकज सिंह ने कहा कि सपने देखने का सबको अधिकार है। उन्होंने दावा किया कि उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव के बाद भी भाजपा की सरकार बनेगी।

राम मंदिर पर अखिलेश के बयान पर भी प्रतिक्रिया
राम मंदिर में भगवान राम के दर्शन करने संबंधी अखिलेश यादव के बयान पर पंकज सिंह ने कहा कि जो लोग पहले राम को नहीं मानते थे, वे अब राम मंदिर में दर्शन करने जा रहे हैं। उन्होंने इस मुद्दे पर भी अखिलेश यादव पर राजनीतिक निशाना साधा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed