फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Congress national general secretary Priyanka Gandhi will have Kisan Mahapanchayat in Meerut today

प्रियंका की आज मेरठ में महापंचायत : पश्चिमी यूपी में चौथी बार टटोलेंगी किसानों का मन

Sun, 07 Mar 2021 12:17 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Sun, 07 Mar 2021 12:17 AM IST
विज्ञापन
Congress national general secretary Priyanka Gandhi will have Kisan Mahapanchayat in Meerut today
प्रियंका गांधी - फोटो : ANI

किसान और सरकार के बीच जारी तपिश के चलते कांग्रेस महासचिव और प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी चौथी बार पश्चिम के रण में गरजेंगी। रविवार दोपहर सरधना विधानसभा के कैली गांव में वह किसानों के मन को टटोलेंगी और कांग्रेस को मजबूत करने के लिए आशीर्वाद मांगेंगी। अगले वर्ष होने वाले विधानसभा चुनाव को देखते हुए कांग्रेस ने अपने अभियान की शुरुआत पश्चिमी उत्तर प्रदेश से की है।

विज्ञापन


कैली गांव में किसान महापंचायत की तैयारियों को शनिवार को अंतिम रूप दिया गया। महापंचायत स्थल पर दो मंच तैयार किए गए हैं। एक मंच कांग्रेस के वीआईपी नेताओं के लिए तैयार किया गया है। जिस पर प्रियंका गांधी के साथ प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमाल लल्लू सहित वरिष्ठ नेता मौजूद रहेंगे। दूसरे मंच पर स्थानीय और प्रदेश स्तर के पदाधिकारी मौजूद रहेंगे। कांग्रेस जिलाध्यक्ष अवनीश काजला ने बताया कि इस महापंचायत के लिए आसपास के सभी गांवों से जनसमर्थन मिल रहा है।
विज्ञापन


महापंचायत में भीड़ जुटाना चुनौती
किसान महापंचायत में प्रियंका के कद को देखते हुए भीड़ जुटाना कांग्रेसियों के लिए बड़ी चुनौती होगा। क्योंकि जिस क्षेत्र में कांग्रेस ने यह जनसभा रखी है, वहां किसान आंदोलन का कोई खास असर नजर नहीं आ रहा है। गांव कैली ठाकुर चौबीसी में आता है। इसके पास सिर्फ रुहांसा और सकौती गांव ऐसे हैं, जहां मुस्लिम और जाट बिरादरी के लोग हैं। बाकी गांव ठाकुर और गुर्जर बिरादरी के हैं। इस क्षेत्र में अभी तक भी किसान आंदोलन का कोई असर नजर नहीं आया है। इसे दबी जुबान से कांग्रेसी भी स्वीकार कर रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: मुजफ्फरनगर: मंत्री संजीव बालियान बोले, एक भी किसान की जमीन गई तो दे दूंगा त्यागपत्र

कांग्रेस प्रवक्ता हरिकिशन आंबेडकर के अनुसार पचास हजार से ज्यादा भीड़ का लक्ष्य रखा गया है। इस किसान महापंचायत के लिए काफी समय से कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता मेहनत कर रहे हैं। उनके अनुसार महापंचायत कैली गांव में रखने के पीछे यहां दूसरे जनपदों से आने वाली भीड़ भी है। महापंचायत में शामली और मुजफ्फरनगर के साथ ही हस्तिनापुर विधानसभा से बड़ी संख्या में लोग पहुंचेंगे।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed