{"_id":"5bbe095b867a55281b2cc853","slug":"congress-legislator-masood-akhtar-blamed-bjp-says-public-has-no-option-beside-congress","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस विधायक मसूद अख्तर ने भाजपा पर साधा निशाना, कह डाली ये बड़ी बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस विधायक मसूद अख्तर ने भाजपा पर साधा निशाना, कह डाली ये बड़ी बात
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
Updated Wed, 10 Oct 2018 07:44 PM IST
विज्ञापन
सहारनपुर न्यूज
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर देहात सीट से कांग्रेस के विधायक मसूद अख्तर ने कहा कि देश में कांग्रेस का कोई विकल्प नहीं है। भाजपा ने झूठ के बल पर सत्ता पाई थी। लोग राजग सरकार के इस कार्यकाल में खुद को ठगा महसूस कर रहे हैं। कांग्रेस पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव में भारी बहुमत के साथ वापसी कर रही है।
विज्ञापन
छुटमलपुर के कमालपुर रोड पर कार्यकर्ताओं की बैठक में विधायक मसूद अख्तर ने कहा कि पीएम नरेंद्र मादी मन की बात करते जनता को केवल झूठे सपने दिखाने का काम करते हैं। लोगों को महंगाई से निजात, रोजगार, उच्च शिक्षा, किसानों को फसलों का लाभकारी मूल्य, समय से गन्ना भुगतान चाहिए। उनका बातों से भला होने वाला नहीं है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता जनता के बीच जाएं और पार्टी की जन स्वीकार्यता बढ़ाने के लिए कांग्रेस की नीतियों का प्रचार करें। उत्तराखंड सरकार के अल्पसंख्यक कल्याण एवं वक्फ विकास निगम के पूर्व निदेशक मोहम्मद मुजतबा मलिक ने कहा कि राफेद मुद्दे पर केंद्र सरकार जनता को गुमराह कर रही है। देश का पैसा लेकर विदेशों में गए उद्योगपतियों पर सरकार कार्रवाई से बच रही है।
विज्ञापन
घाड़ विकास परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष प्रधान नासिर अली ने कहा कि भाजपा ने जनता को जाति धर्म के नाम पर बांट कर सत्ता पाई है। उसका यह चेहरा लोगों के सामने आ गया है। इस दौरान चौधरी मनोज, मास्टर जफर अहमद, याहिया मलिक आदि मौजूद रहे।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/