फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Congress leader Pankaj Agarwal sacked, felt serious allegations

कांग्रेस नेता पंकज अग्रवाल बर्खास्त, लगा ये गंभीर आरोप

Tue, 04 Apr 2017 11:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ Updated Tue, 04 Apr 2017 11:55 AM IST
विज्ञापन
Congress leader Pankaj Agarwal sacked, felt serious allegations
कांग्रेस

नगर पालिका अध्यक्ष एवं कांग्रेसी नेता पंकज अग्रवाल को शासन ने बर्खास्त कर दिया है। चेयरमैन पर रिश्तेदारों को ठेके देने सहित कई गंभीर आरोप थे। शासन ने डीएम से रिपोर्ट मांगी थी, डीएम की रिपोर्ट पर यह कार्रवाई हुई है। शासन के आदेश की प्रति चेयरमैन को रिसीव करा दी गई है। भाजपा सरकार में हुई कार्रवाई से राजनीति में खलबली मच गई है। 

विज्ञापन


मल्हूपुरा निवासी सामाजिक कार्यकर्ता खालिद ने मुख्यमंत्री और नगर विकास के प्रमुख सचिव से शिकायत करते हुए नगर पालिका चेयरमैन पंकज अग्रवाल पर आरोप लगाते हुए शिकायत की थी। चेयरमैन पर आरोप था कि उन्होंने अपने ममेरे भाई अनिल सिंघल को पालिका में ठेके देकर अनुचित लाभ दिया। नियमानुसार रिश्तेदारों को ठेके नहीं छोड़े जा सकते। दूसरा आरोप यह था कि पालिका बोर्ड के जिन प्रस्तावों पर मंडलायुक्त ने रोक लगाई, उन्हें पूरा कराकर उनका भुगतान भी कर दिया गया। पालिकाध्यक्ष को एक लाख रुपये तक के निर्माण कार्य करने का अधिकार होते हुए भी पांच से छह लाख तक के कार्य कराए गए। बाद में बोर्ड बैठक  में प्रस्ताव पास कर ठेकेदारों का भुगतान कर दिया गया। एसटीपी प्लांट का संचालन एक ही ठेकेदार को देकर लाभार्जन किया गया। शिकायत के बाद भी कार्रवाई नहीं होने पर खालिद ने इलाहाबाद उच्च न्यायालय में याचिका दाखिल की। कोर्ट ने शासन को कार्रवाई के आदेश दिए। 12 अक्तूबर 2015 से शिकायतें लगातार जारी थीं। प्रदेश में सत्ता बदलते ही नगर विधायक कपिलदेव अग्रवाल कुछ विधायकों के साथ प्रमुख सचिव नगर विकास से मिले थे। मामले में कार्रवाई करने के लिए अफसरों पर दबाव बनाया गया। डीएम डीके सिंह की रिपोर्ट के आधार पर शासन ने चेयरमैन पंकज अग्रवाल को बर्खास्त कर दिया। सोमवार सुबह जिला प्रशासन को आदेश मिलते ही कार्रवाई शुरू हो गई। पालिकाध्यक्ष पंकज अग्रवाल को शासन के आदेश रिसीव करा दिए गए। प्रशासक किसे बनाया जाए, प्रशासन में इसको लेकर मंथन हुआ। डीएम डीके सिंह ने शासन से हुई कार्रवाई की पुष्टि की है। पालिकाध्यक्ष के खिलाफ कार्रवाई से शहर की राजनीति में खलबली मची रही।       
विज्ञापन

      
आखिरकार हमारी जीत हुई: खालिद      
चेयरमैन के खिलाफ लड़ाई लड़ रहे मौहम्मद खालिद का कहना है कि चेयरमैन की बर्खास्तगी से हमारी जीत हुई है। हम लड़ाई में पीछे नहीं हटे और दो वर्षों से निरंतर संघर्ष कर रहे थे। कार्रवाई पर खुशी मनाने वालों में शफीक राव, नजाकत सिद्दीकी, शाहनवाज, कल्बे हसन, शहजाद अंसारी, कंवरपाल शर्मा, जितेंद्र पंवार, रिहान, फरीद अख्तर, नजर, कंवर, नसीम आदि शामिल रहे।       
विज्ञापन
विज्ञापन

      
राजनीति से प्रेरित है कार्रवाई: अग्रवाल        
चेयरमैन पंकज अग्रवाल का कहना है कि उन्होंने अपने कार्यकाल में कोई गलत काम नहीं किया है। डीएम ने शासन को जो रिपोर्ट भेजी है, वह भी हास्यस्पद है। पूरी कार्रवाई राजनीति से प्रेरित है। यदि मैं गलत होता तो मुझे ये लोग बहुत पहले हटवा दिए होते। मेरा नगर पालिका चुनाव लड़ने का कोई इरादा नहीं था, लेकिन अब जरुर लडूंगा। जनता इन लोगों को खुद जवाब देगी। मुझे हटवाने के लिए नगर विधायक कुछ लोगों को लेकर शासन में लगातार दबाव बनाए हुए थे। चेयरमैन ने यह बात अपनी फेसबुक वॉल पर भी पोस्ट की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed