फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Congress leader Imran objected to BSP MP Haji Fazlur Rahman going to the program in Darul Uloom

बसपा सांसद के दारुल उलूम में मंच साझा करने पर इमरान मसूद को ऐतराज, लगाया ये आरोप

Sun, 18 Aug 2019 12:41 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Sun, 18 Aug 2019 12:41 AM IST
विज्ञापन
Congress leader Imran objected to BSP MP Haji Fazlur Rahman going to the program in Darul Uloom
पत्रकार वार्ता करते कांग्रेस नेता इमरान मसूद - फोटो : अमर उजाला

दारुल उलूम देवबंद में आयोजित स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम में बसपा सांसद हाजी फजलुर्रहमान के शिरकत करने पर कांग्रेस नेता इमरान मसूद ने सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि जो पार्टी तीन तलाक और अनुच्छेद 370 हटाने पर पर्दे के पीछे से भाजपा के साथ रही हो, उस पार्टी के सांसद को मंच पर बैठाने से पहले उलमा को भी इनसे सवाल पूछना चाहिए था कि इन दोनों मुद्दों पर बसपा सांसद का रुख क्या है। 

विज्ञापन


शनिवार को कांग्रेस के कार्यकारी जिलाध्यक्ष जावेद साबरी के चकराता मार्ग स्थित निवास पर पत्रकार वार्ता में कांग्रेस के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष इमरान मसूद ने आरोप लगाया कि सांसद हाजी फजलुर्रहमान ने दारुल उलूम के मंच को शील्ड के रूप में इस्तेमाल किया। उन्होंने कहा कि उलमा हमारे अभिभावक और मार्गदर्शक हैं, मगर उन्हें हाजी फजलुर्रहमान को मंच पर बैठाने से पहले पूछना चाहिए था तीन तलाक और अनुच्छेद 370 पर इनका क्या रुख है और दोनों मुद्दों पर इनकी पार्टी क्यों चुप रही।
विज्ञापन


दारुल उलूम देवबंद में मनाया गया 73वां स्वतंत्रता दिवस, पहली बार गाया गया राष्ट्रगान

विज्ञापन
विज्ञापन

इमरान ने कहा कि कर्नाटक में भाजपा की सरकार बनवाने के लिए बसपा के विधायकों ने भाजपा को समर्थन किया। एक नेता द्वारा भाजपा सरकार के खिलाफ बोलने पर बहनजी ने उसे पार्टी से बाहर कर दिया। इमरान मसूद ने कहा कि जिन लोगों ने भाजपा को हराने के लिए चुनाव लड़ा, आज वह भाजपा के साथ खड़े हैं। उन्होंने बसपा को भाजपा की बी टीम बताया। अनुच्छेद 370 के मामले में उन्होंने कहा भाजपा सरकार को कश्मीर के लोगों को विश्वास में लेकर पहले विधानसभा का चुनाव कराना था और विधानसभा में इसे लाने के बाद संसद में लाना चाहिए था। 

कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने के ऐतिहासिक फैसले को देवबंदी उलमा ने बताया सियासी मुद्दा

इमरान मसूद ने कहा कि आज वह लोग राष्ट्रभक्ति का सर्टिफिकेट मांग रहे हैं, जिनका जंग-ए-आजादी में कोई योगदान नहीं रहा है, मगर हमें किसी से सर्टिफिकेट लेने की जरूरत नहीं है। 1947 में भारत को चुनकर और पाकिस्तान नहीं जाकर हमें साबित कर दिया था कि हिंदुस्तान ही हमारा मुल्क है। जरूरत पड़ने पर हिंदुस्तान के लिए सिर कलम कराने से भी पीछे नहीं हटेंगे। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि यदि क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि की हैसियत से सांसद को बुलाया, तो क्षेत्रीय विधायक को भी बुलाया जाता। इस दौरान विधायक नरेश सैनी, विधायक मसूद अख्तर और कांग्रेस जिलाध्यक्ष शशि वालिया आदि मौजूद रहे।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed