फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Congress Leader Imran Masood said BJP is plotting to break the country

कांग्रेस नेता इमरान मसूद बोले- देश तोड़ने की साजिश रच रही भाजपा

Mon, 06 Jan 2020 10:02 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Mon, 06 Jan 2020 10:02 PM IST
विज्ञापन
Congress Leader Imran Masood said BJP is plotting to break the country
मंच से बोलते इमरान मसूद - फोटो : अमर उजाला

मोदी-शाह ने देश को अंबानी-अडानी के हाथों गिरवी रख दिया है। नागरिकता संशोधन कानून एवं एनआरसी की आड़ में देश के ताने-बाने को कमजोर किया जा रहा है। कांग्रेस इसका विरोध कर रही है और आगे भी करती रहेगी। यह बात प्रदेश कांग्रेस अनुशासन समिति के सदस्य इमरान मसूद ने कही। वह सोमवार को बेहट में नागरिकता संशोधन कानून एवं एनआरसी के विरोध में आयोजित कांग्रेस के धरना प्रदर्शन में बोल रहे थे। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार देश को धर्म के आधार पर ध्रुवीकरण कर रही है। नागरिकता संशोधन कानून एवं एनआरसी की आड़ में देश के ताने-बाने को तोड़ने की साजिश रची गई है। इनसे मुस्लिम ही नहीं बल्कि अन्य धर्मों के लोग भी प्रभावित होंगे। उन्होंने कहा कि देश में तानाशाही चल रही है। योगी के करीबी और एवीबीपी के सदस्य खुलेआम लाठियां चला रहे हैं। उन्होंने कहा कि ये लड़ाई हिंदुओं की नहीं है, मुस्लिमों की नहीं है, बल्कि ये लड़ाई संविधान को बचाने की है। असम में सरकार जो मॉडल लेकर आई उसमें 19 लाख लोग एनआरसी से बाहर हो गए। इनमें पांच लाख मुस्लिम और 14 लाख गैर मुस्लिम है। ऐसे लोग बाहर हो गए जिन्होंने 38 सालों तक सेना में रहकर देश की सेवा की। सरकार बताए कि जब बांग्लादेश, पाकिस्तान और अफगानिस्तान से प्रताड़ित लोगों को ही नागरिकता देना है तो एनआरसी से बाहर असम में 14 लाख गैर मुस्लिमों को नागरिकता कैसे मिलेगी। उन्होंने कहा कि सपा और बसपा के नेता ट्विटर के जरिए विरोध करने का दिखावा कर रहे हैं। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: इमरान मसूद बोले- हक की लड़ाई लड़ने वालों पर जनरल डायर की तरह गोली बरसवा रही सरकार
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यक्रम संयोजक विधायक नरेश सैनी ने कहा कि भाजपा नागरिकता संशोधन कानून एवं एनआरसी की आड़ में देश को विभाजन की तरफ लेकर जा रही है। देहात विधानसभा क्षेत्र सीट से विधायक मसूद अख्तर ने कहा कांग्रेस इस स्थिति को बर्दाश्त नहीं करेगी। पूर्व जिलाध्यक्ष शशि वालिया, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य संजीव कर्णवाल उर्फ बोबी, हमजा मसूद, शायान मसूद आदि ने भाजपा सरकार पर निशाना साधा। धरना प्रदर्शन के बाद मौके पर पहुंचे एसडीएम को एनआरसी एवं नागरिकता संशोधन कानून को निरस्त किए जाने के साथ ही मोदी सरकार को तुरंत बर्खास्त किए जाने की मांग के संबंध में राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सौंपा गया। चौ हाशिम, मास्टर जमील अहमद, राव जहीर, प्रेम सिंह कांबोज, प्रधान कामयाब खान, मुंशी सलामत, टीपू सुल्तान, सैय्यद यासीन, अरविंद पालीवाल, सोनू प्रधान पाडली आदि रहे।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed