फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   confluence of fashion and talent on the ramp

रैंप पर फैशन और टैलेंट का संगम

Sun, 24 Apr 2016 01:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/मेरठ Updated Sun, 24 Apr 2016 01:51 AM IST
विज्ञापन
confluence of fashion and talent on the ramp
दीप प्रज्ज्वलित करतीं अदिति आर्या। - फोटो : ‌अमर उजाला
विद्या नॉलेज पार्क में शनिवार रात कला और फैशन उत्सव 2016 आयोजित किया गया। कार्यक्रम में ग्लैमरस और छात्रों की कला का बेहतरीन संगम देख हर कोई तालियां बजाने पर विवश हो गया। छात्रों द्वारा ड्रेस में मॉडल रैंप पर उतरीं तो दर्शक छात्रों की प्रतिभा के कायल हो गए। मिस इंडिया वर्ल्ड 2015 अदिति आर्या की मौजूदगी ने कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए।  
विज्ञापन

 

 मोक्ष बैंड की प्रस्तुति से कार्यक्रम का आगाज हुआ। वार्षिक पत्रिका का उद्घाटन भी किया गया। 17 छात्र-छात्राओं ने बेहतरीन डिजाइन और लुक में ड्रेस तैयार की थी। दस मॉडल्स ने इनका प्रदर्शन किया। कैटवॉक के दौरान हर स्टेप पर ग्लैमरस और छात्रों की प्रतिभा का समन्वय देखने लायक था। दिव्या, श्रुति, नेहा, मनिंदर, यशवी की ड्रेस को सराहा गया। संस्थान के अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार जैन, उपाध्यक्ष प्रदीप

विज्ञापन

जैन, प्रबंधकीय निदेशक सौरभ जैन, कार्यकारी निदेशक विशाल जैन, रोहित खोखर मौजूद रहे। मुख्य आयोजक डॉ. रीमा वार्ष्णेय ने धन्यवाद ज्ञापित किया। 
 

दिव्या को मिला बेस्ट क्रिएटिव क्लेक्शन

निर्णायकों ने चार कैटेगरी में विजेताओं की घोषणा की। दिव्या जैन को बेस्ट क्रिएटिव क्लेक्शन पुरस्कार से नवाजा गया। दिव्या ने एनिमल प्रिंट नॉट एनिमल स्किन थीम पर ड्रेस डिजाइन की थी। उनका क्लेक्शन जैन धर्म से प्रभावित था। कॉमर्शियल क्लेक्शन में विदुषी गर्ग विजेता रहीं। शैलजा को सरफेस ऑरनामेंट पुरस्कार दिया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन


 

छोटे शहरों से निकल रही प्रतिभा : अदिति आर्या
मिस इंडिया वर्ल्ड 2015 अदिति आर्या ने प्रेस वार्ता में कहा छोटे शहरों से प्रतिभाएं निकलकर अब फैशन और मॉडलिंग में जगह बना रही हैं। फैशन की दुनिया में तेजी से बदलाव आ रहा है। युवाओं को धैर्य और ईमानदारी से काम करना चाहिए।अदिति ने कहा फैशन में मेरठ भी अपनी पहचान बना रहा हैं। यहां से निकले लोग इंडस्ट्री में काम कर रहे हैं। युवाओं के लिए अच्छी बात यह है कि दिल्ली नजदीक है। उन्होंने कहा कि उनके पास कुछ फिल्मों के ऑफर हैं। वह जल्द ही इसका खुलासा करेंगी। उनका अगला कदम बॉलीवुड है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed