फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Conflicts between two parties in Meerut and six people injured

यूपी: पुराने विवाद को लेकर आमने-सामने आए दो पक्ष, जमकर पथराव, आधा दर्जन लोग घायल

Sun, 11 Nov 2018 02:28 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Updated Sun, 11 Nov 2018 02:28 PM IST
विज्ञापन
Conflicts between two parties in Meerut and six people injured
मौके पर पुलिसफोर्स तैनात - फोटो : अमर उजाला

मेरठ में पल्लवपुरम थाना क्षेत्र के सोफीपुर गांव में पुराने विवाद को लेकर दलित और वाल्मीकि पक्ष के लोग आमने सामने आ गये। दोनों पक्षों में कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। देखते ही देखते दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर पथराव कर दिया। जिसमें एक पक्ष के आधा दर्जन लोग घायल हो गये।  

विज्ञापन


सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया। तहरीर के आधार पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, सोफीपुर गांव में दलित समाज से मोनू का वाल्मीकि पक्ष के विष्णु से पुराने विवाद को लेकर कहासुनी हो गई। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्ष आमने सामने आ गये। देखते ही देखते दोनों पक्षों के लोग लाठी डंडे लेकर घरों से बाहर आ गये और मारपीट हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान आसपास के लोगों ने बीच बचाव की कोशिश की, लेकिन दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई। दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर पथराव कर दिया। जिससे मौके पर भगदड़ मच गई। आरोपी मोनू ने राजा, घनश्याम और शंकरलाल के बेटों के साथ मिलकर दूसरे पक्ष पर हमला बोल दिया, जिसमें पीड़ित पक्ष से विष्णु, महेंद्र, सिकंदर, करमचंद और दो अन्य घायल हो गये।

उधर, कंट्रोल रूम पर मारपीट और पथराव की सूचना पर यूपी 100 की पुलिस और पल्लवपुरम पुलिस मौके पर पहुंची। दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर मारपीट का आरोप लगाया। पुलिस ने बताया कि विष्णु की तहरीर पर मोनू, राजा, घनश्याम व अन्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। 

पीड़ित ने आरोप लगाया कि आरोपियों ने घर में घुसकर महिलाओं से बदसलूकी कर मारपीट की गई है। इंस्पेक्टर पल्लवपुरम जनक सिंह चौहान का कहना है कि आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed