{"_id":"5e53d7e18ebc3ef39c06eeef","slug":"conflict-in-two-sides-in-kairana-of-shamli-and-one-soldier-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"शामली: मायके और ससुराल पक्ष में मारपीट, पुलिस पर किया पथराव, एक सिपाही घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शामली: मायके और ससुराल पक्ष में मारपीट, पुलिस पर किया पथराव, एक सिपाही घायल
Mon, 24 Feb 2020 07:34 PM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
Published by: कपिल kapil
Updated Mon, 24 Feb 2020 07:34 PM IST
सार
मामूली बात पर मायके और ससुराल पक्ष के लोगों में मारपीट हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस पर भी पथराव कर दिया गया। जिसमें एक सिपाही घायल हो गए।
विज्ञापन
यूपी पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शामली जनपद के कैराना में मामूली बात पर मायके और ससुराल पक्ष के लोगों में मारपीट हो गई। वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस पर पथराव किया गया। जिसमें एक सिपाही घायल हो गया। पुलिस ने दो महिलाओं सहित 14 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करते हुए पांच को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
घटना रविवार देर रात की है। मोहल्ला पीरजादगान निवासी शबनम ने अपने बच्चों को किसी कारण के चलते पीट दिया। जिस पर शबनम के ससुर जरीफ ने नाराजगी जताई और वहां से भगा दिया। शबनम का मायका पास में ही है। वह मायके पहुंची और उन्हें जानकारी दी। जिसके बाद दोनों पक्ष आमने सामने आ गए। कहासुनी के बाद दोनों पक्षों के बीच मारपीट हो गई। सूचना पर इमामगेट पुलिस चौकी पर तैनात कांस्टेबल कामिल और मुकेश कुमार मौके पर पहुंचे। इस दौरान ससुराल पक्ष के लोगों ने पुलिस कर्मियों के साथ भी गालीगलौज शुरू कर दी। सूचना पर अतिरिक्त फोर्स मौके पर पहुंचा तो लोगों ने पथराव कर दिया। इस दौरान कांस्टेबल उमेश घायल हो गया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: आप विधायक अमानतुल्लाह के गांव में जुलूस के दौरान बवाल, लाठीचार्ज और पथराव
विज्ञापन
वहीं हंगामा बढ़ने पर पुलिस ने लाठियां फटकार कर भीड़ को तितर बितर किया। मौके से दो महिलाओं सहित पांच को हिरासत में ले लिया। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि बीट कांस्टेबल कामिल की ओर से आरोपी जरीफ, सलमान, उस्मान, नौशाद, गोला, मुनाजरा, शमीना, आशिक, नसीमुल्ला, भूरा, नानू, सोनू, वकील और सलीम निवासी मोहल्ला पीरजादगान के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले में शबनम के ससुर जरीफ, सास मुनाजरा और जेठानी शमीना और नसीमुल्ला और सलीम को गिरफ्तार करके चालान कर दिया।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/