फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   procession took place in the village of AAP MLA after victory, scuffle with Police, lathi charge

आप विधायक अमानतुल्लाह के गांव में जुलूस के दौरान बवाल, लाठीचार्ज और पथराव

Thu, 13 Feb 2020 01:18 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 13 Feb 2020 01:18 AM IST
सार

  • बिना अनुमति निकाल रहे थे जुलूस, रोकने पर पुलिस से हाथापाई
  • महिला पुलिसकर्मियों की वर्दी फाड़ने की कोशिश 
  • परीक्षितगढ़ क्षेत्र के अगवानपुर की घटना, 20 नामजद और 50 अज्ञात पर मुकदमा

विज्ञापन
procession took place in the village of AAP MLA after victory, scuffle with Police, lathi charge
aap party - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आम आदमी पार्टी के विधायक अमानतुल्लाह की दिल्ली विधानसभा चुनाव में हुई जीत के बाद उनके मेरठ स्थित गांव में जुलूस निकालने पर बखेड़ा हो गया। भीड़ ने जुलूस निकालते हुए नारेबाजी की और मौके पर पहुंची पुलिस ने जब उन्हें समझाने की कोशिश की तो पुलिस के साथ हाथापाई कर पथराव कर दिया। जिसके बाद पुलिस ने भीड़ पर लाठीचार्ज कर दिया। इसके साथ ही पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। 

विज्ञापन




विधायक अमानतुल्लाह दिल्ली की ओखला विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रहे थे। मंगलवार शाम विधायक के जीतने की खुशी में उनके पैतृक गांव अगवानपुर (परीक्षितगढ़) में परिवार से जुड़े सदस्य और ग्रामीण मिठाई बांट रहे थे। उसके बाद गांव में जुलूस निकाला जा रहा था। जुलूस में महिलाएं भी शामिल थीं।

विज्ञापन

इसकी जानकारी पुलिस को मिली तो परीक्षितगढ़ एसओ कैलाश चंद्र फोर्स के साथ गांव में पहुंचे। पुलिस ने नारेबाजी कर जुलूस निकाल रहे लोगों को रोका तो एक महिला ने महिला पुलिस से गाली गलौज कर दी। जिस पर पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। पुलिस ने धारा 144 का हवाला देते हुए बिना अनुमति जुलूस निकालने से रोक दिया।

जिस पर भीड़ ने पुलिस से हाथापाई कर दी। महिला पुलिसकर्मियों की वर्दी फाड़ने की कोशिश की। भीड़ ने एसओ से भी धक्का-मुक्की करते हुए हिरासत में ली गई महिला को छुड़ा लिया। जिसके बाद पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया।

सपा से जुड़े कार्यकर्ता नूरउल्ला खां ने कहा मिठाई ही तो बांटी जा रही है। यह विधायक का गांव है। जिस पर पुलिस ने नूर उल्ला खां व अन्य लोगों पर भी लाठी फटकारी, जिसके बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई। एसओ परीक्षितगढ़ ने बताया कि देर रात नूरउल्ला खां समेत 20 नामजद और 50 अज्ञात पर केस दर्ज कर लिया गया है।

दिल्ली विधानसभा चुनाव के परिणाम आने पर आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने कमिश्नरी पार्क पर जश्न मनाया। जीत की खुशी में एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली खेली और लड्डू बांटे। आम आदमी पार्टी की मेरठ प्रभारी डा. छवि यादव ने कहा कि एक बार फिर से विश्वस्तरीय शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली, पानी और नारी सुरक्षा डोर स्टेप डिलीवरी आदि योजनाओं सहित दिल्ली की जनता की जीत हुई है।

जिला महासचिव सुशील कुमार पटेल ने कहा कि अरविंद केजरीवाल को आतंकवादी कहने वाले हिंदू-मुस्लिम एकता को चोट पहुंचाने वालों की करारी हार हुई है। जिला उपाध्यक्ष गौहर सिद्दीकी ने दिल्ली जाकर चुनाव प्रचार में भाग लेने वाले मेरठ के सभी साथियों का धन्यवाद किया और आम आदमी पार्टी की ओर से दिल्ली की जनता का आभार व्यक्त किया। अंकुश चौधरी, ओपी संत, आरिफ  खान, इस्माइल सिद्दीकी, फारूख किदवई, मतीन अंसारी, अभिषेक द्विवेदी, अमजद मलिक, वीरेंद्र जाटव आदि रहे।

विज्ञापन

गांव में ही विधायक की जमीन जायदाद
दिल्ली से आम आदमी पार्टी के विधायक के पिता वली उल्ला खां अगवानपुर के रहने वाले हैं। विधायक ने आठवीं गांव से की है। उसके बाद पिता के साथ दिल्ली चले गए। वहां कपड़े पर कढ़ाई का काम शुरू किया। चाचा और अन्य परिवार मेरठ में रहता है। विधायक परिवार की जमीन और जायदाद गांव में ही है। 

बिना अनुमति के जुलूस निकाला जा रहा था
धारा 144 लागू है। अगवानपुर गांव में बिना अनुमति के जुलूस निकाला जा रहा था। मौके पर पहुंची पुलिस ने जब लोगों को समझाने की कोशिश की तो विरोध पर हंगामा किया। पुलिस ने जुलूस नहीं निकलने दिया। इस मामले में संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है। - अविनाश पांडेय,  एसपी देहात

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed