फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Conflict in two sides, eight injured including woman

दो पक्षों में संघर्ष, जमकर हुआ पथराव, गर्भवती महिला समेत आठ घायल

Wed, 31 Jan 2018 08:51 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर Updated Wed, 31 Jan 2018 08:51 PM IST
विज्ञापन
Conflict in two sides, eight injured including woman
दो पक्षों में संघर्ष - फोटो : अमर उजाला

यूपी के बिजनौर में दो पक्षों में संघर्ष हो गया। रास्ते को लेकर काफी समय से रंजिश चल रही थी। दोनों पक्षों में जमकर मारपीट व पथराव हुआ। मारपीट में एक गर्भवती महिला सहित आठ लोग घायल हो गए। दोनों पक्षों की ओर से 24 लोगों को नामजद करते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। 

विज्ञापन


गांव किशनवास में निसार व अफजाल पक्ष में काफी समय से रास्ते को लेकर विवाद चल रहा है। मंगलवार रात दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए। दोनों पक्षों में जमकर मारपीट व पथराव हुआ। सूचना पर गांव पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को किसी तरह शांत कराया। इस मामले में निसार की ओर से गय्यूर, सफी, याकूब, अफजल, मुशर्रफ, इसरार, नौशाद, जवाब, जुल्फकार, आजम, अफसर, नवाब, महमूद, जमशेद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। रिपोर्ट में आरोपियों पर शहजाद की गर्भवती पत्नी इमराना से मारपीट करने, उसके कपड़े फाड़ने व दुपट्टे से फांसी लगाकर मारने की कोशिश करने, जफर के घर में घुसकर उसकी पत्नी से मारपीट का आरोप भी लगाया है। पथराव में जफर की गाड़ी के शीशे भी टूट गए। 
विज्ञापन


पढ़ें : मुजफ्फरनगर में छेड़छाड़ पर सांप्रदायिक संघर्ष, जमकर चले धारदार हथियार, कई घायल
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं दूसरे पक्ष की ओर से अफजाल ने जफर, अनीस, जीशान, कय्यूम, तारिक, याकूब व गांव सब्दलपुर रेहरा के अकबर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। गांव वालों का कहना है कि मारपीट के मामले में दोनों पक्षों में काफी समय से रंजिश चल रही है। इससे पहले भी दोनों पक्ष आमने-सामने आ चुके हैं। गांव वाले इनका फैसला कराते रहते हैं। एसओ जसवीर सिंह के मुताबिक दोनों पक्षों की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मारपीट में दोनों पक्षों के इमराना, इशरत, कादिर, लालू, मुर्तजा, फुरकान, अनस, अफजाल घायल हुए हैं। मामले की जांच की जा रही है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed