{"_id":"5c7836dbbdec22739950d860","slug":"conflict-in-two-communities-in-bijnor-many-people-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजनौर में दो समुदाय में संघर्ष, जमकर पथराव, कई लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजनौर में दो समुदाय में संघर्ष, जमकर पथराव, कई लोग घायल
Fri, 01 Mar 2019 01:03 AM IST
दुष्यंत शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Fri, 01 Mar 2019 01:03 AM IST
विज्ञापन
दो समुदाय के लोगों में संघर्ष
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर में नगीना थाना क्षेत्र के मोहल्ला खुर्रम सराय में गुरुवार देर शाम दो समुदाय के युवकों के बीच संघर्ष हो गया। दोनों ओर से जमकर पथराव हुआ। घटना के पीछे छींटाकशी को लेकर हुआ विवाद कारण बताया जा रहा है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छह लोगों को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि मोहल्ले में फरहान नाम का युवक अपने साथियों के साथ खड़ा हुआ था, जिसका कपिल पक्ष के लोगों ने विरोध किया है। आती जाती महिलाओं पर छींटाकशी करने के आरोप पर इनके बीच कहासुनी और मारपीट हो गई।
विज्ञापन
देखते ही देखते दोनों पक्षों के लोग वहां एकजुट हो गए और एक दूसरे पर पथराव करने लगे। इससे मोहल्ले में अफरातफरी फैल गई। दो समुदायों के युवकों के बीच संघर्ष होने की सूचना पर सीओ और इंस्पेक्टर नगीना पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए और पथराव कर रहे लोगों को दौड़ा लिया। पुलिस मौके से छह लोगों को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन
इस संबंध में कपिल पक्ष की ओर से थाने पर तहरीर दी गई है। सीओ प्रवीण कुमार ने बताया कि छींटाकशी को लेकर घटना हुई है। आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/