फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Conflict in Nangla Shekhu village of Meerut after remarks on PFI, two accused arrested by police

UP: गांव में तनाव बरकरार, PFI पर टिप्पणी करने को लेकर हुआ था खूनी संघर्ष, हिंदू संगठन से जुड़ा है कुलदीप

Wed, 05 Oct 2022 10:52 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Wed, 05 Oct 2022 10:52 PM IST
सार

पीएफआई पर टिप्पणी करने को लेकर हुए खूनी संघर्ष के बाद गांव में तनाव बना हुआ है। वहीं पुलिस ने दो आरोपियों को दबोच लिया है, जबकि आठ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

विज्ञापन
Conflict in Nangla Shekhu village of Meerut after remarks on PFI, two accused arrested by police
घायल युवक। - फोटो : amar ujala

विस्तार

पीएफआई पर टिप्पणी करने को लेकर गंगानगर क्षेत्र के नंगला शेखू गांव में हुए खूनी संघर्ष को लेकर बुधवार को दूसरे दिन भी तनाव बरकरार रहा है। पुलिस ने आठ लोगों के खिलाफ इंचौली थाने में मुकदमा दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। समाजसेवी सचिन सिरोही कार्यकर्ताओं के साथ थाने में पहुंचे। आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की।

विज्ञापन


इंस्पेक्टर इंचौली जितेंद्र कुमार दुबे के मुताबिक, मेरठ के नंगला शेखू गांव में मंगलवार रात पीएफआई पर टिप्पणी के विरोध में सपा कार्यकर्ता हैविन खान और उसके परिवार ने कुलदीप सैनी व उनके भतीजे पवन सैनी पर जानलेवा हमला किया था। चाचा-भतीजे जिला अस्पताल में भर्ती है। बुधवार को पुलिस ने नामजद हैविन व शौकत अली को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि हैविन खान, शौकत अली, साजिद, जैफिक, वसीम व तीन महिलाओं के खिलाफ केस दर्ज कराया है। बुधवार दोपहर को जिला अस्पताल में भर्ती कुलदीप और पवन से सीओ सदर देहात पूनम सिरोही ने पूछताछ की।
विज्ञापन


परिजनों ने बताया कि दोनों की हालत अभी ठीक नहीं हैं। वहीं, आरोपी पक्ष की ओर से एसएसपी के यहां प्रार्थना पत्र दिया। उन्होंने बताया कि उनके परिवार की एक लड़की के साथ दूसरे पक्ष के एक युवक ने छेड़छाड़ की थी। इसको लेकर विवाद हुआ है। छेड़छाड़ के मामले में एक युवक इंचौली थाने से जेल भी गया था। आरोप लगाया कि दूसरा पक्ष इनके परिवार पर उक्त मामले में फैसले का दबाव बना रहे थे। फैसला न करने पर यह विवाद हुआ। पुलिस ने दोनों पक्ष की जांच करने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Dussehra 2022: श्रवण नक्षत्र के विशेष संयोग में विजयादशमी आज, पूजन के लिए 20 रुपये में मिला एक गन्ना

हिंदू संगठन का हंगामा
विहिप नेता नागेंद्र तोमर और समाजसेवी सचिन सिरोही बुधवार को जिला अस्पताल पहुंचे। घायल चाचा-भतीजे का हाल जाना। अस्पताल में भर्ती कुलदीप सैनी का कहना है कि वह हिंदू वाहिनी का सक्रिय कार्यकर्ता है। मुख्यमंत्री से वह 15 साल से जुड़े है। हिंदू युवा वाहिनी से जुड़ा होने के चलते उस पर हमला हुआ है। उनको लगातार धमकी मिल रही थी, जिसकी वह इंचौली पुलिस से पहले भी शिकायत कर चुके थे।

यह भी पढ़ें: Delhi Meerut Rapid: 147 दिन बाद दौड़ेगी देश की पहली रैपिड रेल, दुहाई डिपो में गुजरात से पहुंच चुके हैं दो रैक

अस्पताल में भर्ती कुलदीप और उनके भतीजे पवन के बयान दर्ज किए गए हैं। पीएफआई पर टिप्पणी करने को लेकर विवाद होना बताया है, जबकि पुलिस की जांच में बाइक से चाबी निकालने की बात सामने आई थी। पुलिस दोनों पहलुओं की जांच करने में जुटी है। - केशव कुमार, एसपी देहात

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed