फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Conflict between two sides over bike removal

बाइक हटाने को लेकर दो पक्षों में संघर्ष

Wed, 29 Dec 2021 01:42 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 29 Dec 2021 01:42 AM IST
विज्ञापन
Conflict between two sides over bike removal
बाइक हटाने को लेकर दो पक्षों में संघर्ष
विज्ञापन

सरधना। मोहल्ला आजादनगर में बाइक हटाने को लेकर दो पक्षों में संघर्ष हो गया। दोनों पक्षों में लाठी डंडे चले और पथराव भी हुआ। जिसमें कई लोग घायल हो गए। किसी भी पक्ष ने तहरीर नहीं है।

मोहल्ला आजादनगर निवासी शाहवेज पुत्र दिलशाद की सोमवार को हर्रा कस्बे में बरात गई थी। मोहल्ले का ही एक युवक रिक्शे में सरिया लेकर वहां से निकला। बाइक हटाने को लेकर उसकी दिलशाद पक्ष से कहासुनी हो गई। इस दौरान दोनों पक्षों में लाठी डंडे चले। दोनों पक्षों की ओर से पथराव भी हुआ। संघर्ष में दिलशाद पक्ष से उसकी पत्नी फरजाना, शाहनवाज, मुस्कान, शायबा, शाहवेज, सुमायला व सरफराज घायल हो गए। दूसरे पक्ष से भी कई लोगों को चोट आई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। दिलशाद व उसकी पत्नी फरजाना की हालत चिंताजनक देख चिकित्सकों ने उन्हें मेरठ रेफर कर दिया है। पुलिस के अनुसार तहरीर मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed