{"_id":"5ccc7a70bdec22074c261a57","slug":"conflict-between-two-side-for-court-marriage-and-injures-five-people-in-saharanpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोर्ट मैरिज के विवाद में संघर्ष, जमकर चले लाठी-डंडे, पांच लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोर्ट मैरिज के विवाद में संघर्ष, जमकर चले लाठी-डंडे, पांच लोग घायल
Fri, 03 May 2019 11:01 PM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
Published by: कपिल kapil
Updated Fri, 03 May 2019 11:01 PM IST
विज्ञापन
यूपी पुलिस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर के ग्राम पीकी में युवती के गांव के ही एक युवक से कोर्ट मैरिज कर लेने को लेकर चली आ रही रंजिश में दो पक्षों में जमकर लाठी डंडे चले। जिसमें दोनों पक्षों के पांच लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
देहात कोतवाली के ग्राम पीकी में चार माह पूर्व एक युवती ने गांव के ही एक युवक से प्रेम विवाह कर लिया था। जिसके चलते दोनों परिवारों में रंजिश हो गई। प्रेम विवाह के बाद दोनों गांव से आकर नाजिरपुरा में रहने लगे।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि लड़की पक्ष के कुछ लोगों ने नाजिरपुरा पहुंचकर युवती के साथ मारपीट की और तोड़फोड़ की। शुक्रवार सुबह इस मामले को लेकर लड़का पक्ष के लोग गांव में पहुंचे तो विवाद बढ़ गया। दोनों पक्ष लाठी-डंडे लेकर आमने-सामने आ गए। दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई। जिसमें दोनों पक्षों के पांच लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
देहात कोतवाली प्रभारी पवन चौधरी ने बताया कि गांव में प्रेम विवाह को लेकर कई माह से रंजिश चल रही है। उसी रंजिश में दोनों पक्षों में मारपीट हुई थी। इसमें एक पक्ष का शुभम, उसका भाई अक्षय और दूसरे पक्ष रूपराम, नीटू एवं एक अन्य घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। इस मामले में दोनों ओर से एक दूसरे के खिलाफ तहरीर दी गई है।
नोट- इन खबरों के बारे अपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/