{"_id":"699afd571fedeadf3503c8eb","slug":"conflict-between-two-parties-over-land-dispute-meerut-news-c-44-1-smrt1055-111468-2026-02-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: जमीनी विवाद में खेत पर दो पक्षों के बीच संघर्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: जमीनी विवाद में खेत पर दो पक्षों के बीच संघर्ष
Sun, 22 Feb 2026 06:28 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
Updated Sun, 22 Feb 2026 06:28 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना। थाना क्षेत्र के कुशावली गांव में रविवार को जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में संघर्ष हो गया। दोनों ओर से लाठी-डंडे और धारदार हथियार चलने से कई लोग घायल हो गए। घायलों में दो की हालत गंभीर होने पर उन्हें मेरठ रेफर किया गया है। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ थाने में तहरीर दी है।
एक पक्ष के सोनू ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह अपने भाई अभिषेक के साथ खेत पर काम कर रहे थे। आरोप है कि इसी दौरान अनिल पक्ष के लोग वहां पहुंचे और लाठी-डंडों से हमला कर दिया। हमले में सोनू और अनिल घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां से चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। दूसरे पक्ष से अनिल ने थाने में दी तहरीर में आरोप लगाया कि वह खेत पर जा रहे थे, तभी रास्ते में दूसरे पक्ष के लोगों ने लाठी-डंडों व धारदार हथियारों से हमला कर दिया। उन्होंने फायरिंग का भी आरोप लगाया है। इस पक्ष से अनिल और पुलकित के घायल होने की बात कही गई है। सीओ आशुतोष कुमार का कहना है कि दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। इसके बाद कार्रवाई की जाएगी।