फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Conflict between the two communities in Baghpat, and four people injured including women

यूपी: दो समुदाय के लोगों में संघर्ष, जमकर चले लाठी-डंडे, महिला समेत कई घायल

Sat, 23 Mar 2019 10:28 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: कपिल kapil Updated Sat, 23 Mar 2019 10:28 PM IST
विज्ञापन
Conflict between the two communities in Baghpat, and four people injured including women
थाने में हंगामा करते लोग - फोटो : अमर उजाला

यूपी के बागपत जनपद में दो समुदाय के बीच मामूली बात को लेकर संघर्ष हो गया। इस दौरान दोनों समुदाय के लोगों में लाठी-डंडे चले और फायरिंग भी हुई। इसमें दोनों पक्षों से एक महिला सहित चार लोग घायल हो गए। दोनों पक्षों के लोगों ने एक-दूसरे के खिलाफ तहरीर दी। 

विज्ञापन


उधर, घायल महिला के पक्ष में किन्नरों ने कार्रवाई की मांग को लेकर कोतवाली में हंगामा किया। बाद में पुलिस ने समझा- बुझाकर उन्हें कोतवाली से भेज दिया।

जानिए पूरी घटना
शुक्रवार की रात्रि पट्टी चौधरान में अधिरत पुत्र राज कुमार को दूसरे समुदाय के लोगों ने लाठी- डंडों से मारपीट कर घायल किया। इस घटना के बाद दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और फायरिंग हुई, इससे पूरे क्षेत्र में दहशत फैल गई। दोनों पक्षों ने कोतवाली में एक दूसरे के खिलाफ तहरीर दी। इस घटना में एक पक्ष से अधिरत, अनुज और अमित, दूसरे पक्ष की फातो पत्नी इकराम निवासी पट्टी चौधरान शामिल है। इसके बाद पुलिस ने घायलों का मेडिकल कराया। 
विज्ञापन


कार्रवाई की मांग को लेकर शनिवार की सुबह घायल महिला के पक्ष में कार्रवाई की मांग को लेकर किन्नर कोतवाली आ पहुंचे और हंगामा किया। काफी देर तक कोतवाली में वे अशब्द भाषा का प्रयोग कर पुलिस पर भारी पड़े, लेकिन बाद में पुलिस ने सख्ती कर उन्हें कोतवाली से हटाया। इस संबंध में एसएसआई धर्मेंद्र सिंधु ने बताया कि दोनों पक्षों की तहरीर आ चुकी है, जांच की जा रही है, जांच के बाद कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed