फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Confirmation of murder by strangulation, neither the identity of the girl nor the accused was found

मेरठ: गला दबाकर हत्या की पुष्टि, न युवती की पहचान और न आरोपी मिला

Tue, 14 Feb 2023 01:47 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 14 Feb 2023 01:47 AM IST
विज्ञापन
Confirmation of murder by strangulation, neither the identity of the girl nor the accused was found
मेरठ/खरखौदा। बोरे में मिले युवती के लावारिश शव का सोमवार को पोस्टमार्टम हो गया, जिसमें गला दबाकर हत्या होने की पुष्टि हुई है। 36 घंटे बीतने के बाद भी पुलिस न युवती की पहचान कर सकी और न ही आरोपी को ढूंढ पाई। पुलिस ने युवती की पहचान के लिए शव के फोटो सार्वजनिक स्थल पर चस्पा कराए हैं। पुलिस का दावा है कि डेढ़ किमी तक आरोपी कंधे पर बोरे में शव को लाते हुए सीसीटीवी कैमरे में दिखाई दिया है। उसके आगे कैमरे नहीं मिले। अंदेशा है कि डेढ़-दो किमी के दायरे में युवती की हत्या की गई है।
विज्ञापन

खरखौदा थानाक्षेत्र के बिजली बंबा बाईपास चौकी से 200 मीटर दूर जमना नगर में गैस गोदाम वाली गली के पास रविवार सुबह बंद बोरे में युवती का नग्न अवस्था में शव मिला था। दूसरा दिन बीतने के बावजूद पुलिस न तो आरोपी को ही गिरफ्तार कर पाई है और न ही युवती की पहचान हो सकी। क्राइम ब्रांच और खरखौदा पुलिस जांच में जुटी है। आरोपी युवक सिर पर बोरा रख जिस रास्ते से आया तथा बोरा रखने के बाद जिस रास्ते से बाहर निकला उस क्षेत्र में लगे सभी सीसीटीवी कैमरों की एक बार फिर से पुलिस ने जांच की। वहीं, पुलिस ने कई टीमें बनाकर थाना क्षेत्र के जमुना नगर के मोहल्ला हुमायूं नगर, लिसाड़ी गेट, मेडिकल और नौचंदी क्षेत्र की कई कालोनियों में युवती की शनाख्त के लिए पोस्टर चस्पा किए।
विज्ञापन



विशेष परिस्थितियों में कराया पोस्टमार्टम
शव की हालत देखकर दुष्कर्म की आशंका जताते हुए व हत्या के साक्ष्य मिटाने के डर से पुलिस ने विशेष परिस्थितियों में शव का पोस्टमार्टम 24 घंटे बाद करा दिया। उधर, पोस्टमार्टम में युवती की गला घोट कर हत्या करने की पुष्टि हुई है, लेकिन अन्य रिपोर्ट के मामले में मंगलवार को ही पुष्टि हो सकेगी। पोस्टमार्टम के बाद शव को सुरक्षित रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



तीन बोरों में लिपटा था शव
पुलिस ने शव मिलने वाले बोरों की जांच की तो पता चला कि युवती के शव को नग्न अवस्था में तीन बोरों में रखा गया था। जिसमें दो टाट के बोरे मूंगफली के और बाहर लगा प्लास्टिक का बोरा सोयाबीन बड़ी का था। पुलिस का कहना है कि सभी बिंदु पर जांच चल रही है।


दो किमी में दिनभर घूमती रही पहुंची
डेढ़ किमी तक कंधे पर युवती का शव ले जाता युवक सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ है। पुलिस कितनी सक्रिय है, इस घटना ने पोल खोल दी। सोमवार को दिनभर दो किमी के अंतराल में पुलिस युवती की पहचान और आरोपी की तलाश में जुटी रही। पुलिस का अंदेशा ऑनर किलिंग होने से है। किस परिवार की युवती लापता है, इसका पता लगाने के लिए पुलिस ने पोस्टर चस्पा कराए हैं। ताकि पड़ोसी पहचान करके बता दें।



वर्जन....
युवती की गला दबाकर हत्या हुई है। सीसीटीवी कैमरे खंगालने में पुलिस लगी है। सर्विलांस की टीम लगाकर शव के पोस्टर चस्पा कराए हैं। युवती या आरोपी की पहचान कराने का प्रयास चल रहा है। हत्या करने वाला परिवार का नजदीकी हो सकता है, अन्यथा अभी तक पहचान हो जाती। पुलिस सभी बिंदु पर जांच कर रही है। - रोहित सिंह सजवाण, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed