फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Confectioner beaten up for not giving Rasgulla in marriage

Meerut News: शादी में रसगुल्ला नहीं देने पर हलवाई के साथ मारपीट

Tue, 18 Apr 2023 01:31 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Tue, 18 Apr 2023 01:31 AM IST
विज्ञापन
Confectioner beaten up for not giving Rasgulla in marriage
सरधना। गंगनहर पर स्थित बारात घर में शादी की दावत में रसगुल्ला नहीं मिलने पर कुछ युवकों ने एक मजदूर के साथ मारपीट कर उस पर फायरिंग कर दी। किसी तरह मजदूर ने वहां से भागकर जान बचाई। सोमवार को पीड़ित ने थाने पहुंचकर पुलिस को मामले से अवगत कराया और नामजद तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार सहेंद्र पुत्र श्यामा निवासी मोहल्ला देवी मंदिर सरधना ने बताया कि वह हलवाई के पास कार्य करता है। रविवार रात में गंगनहर स्थित एक बरातघर में शादी के कार्यक्रम में खाना बना रहे थे। इस दौरान वह बरात के खाने के दौरान हलवाई के कहने अनुसार रसगुल्ले का वितरण करने के लिए खड़ा था। इसी बीच बहादुरपुर के कुछ युवक रसगुल्ले लेने आए। मौके पर ज्यादा भीड़ होने पर उन्हें कुछ देर रुकने के लिए कह दिया। आरोप है कि वह उसे धमकी देकर वहां से चले गए। देर रात वह कार्यक्रम के समापन के बाद अपने घर जाने के लिए निकला तो आरोपी युवकों ने उसे नानू गंगनहर पुल के पास रोक लिया। उन लोगों ने उसके साथ मारपीट की। साथ ही जान लेने की नियत से उस पर फायर झोंक दिया। किसी तरह वह जान बचाकर वहां से निकला। सोमवार को वह अपने परिजनों के साथ थाने पहुंचा। उसने पुलिस को मामले से अवगत कराया और नामजद तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने उसका मेडिकल कराया और उसकी तहरीर पर जांच में जुट गई। थाना प्रभारी निरीक्षक रमाकांत पचौरी ने बताया कि मामला मारपीट का है। फायरिंग के मामले में जांच की जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed