फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Condition of Ghantaghar area improved, power supply back on track

घंटाघर इलाके के सुधरे हालत, पटरी पर आई बिजली आपूर्ति

Tue, 26 Aug 2025 10:38 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 26 Aug 2025 10:38 PM IST
विज्ञापन
Condition of Ghantaghar area improved, power supply back on track
- दिन में बार-बार ट्रिपिंग की समस्या से मिली निजात
विज्ञापन

मेरठ। घंटो-घंटों बिजली आपूर्ति ठप रहने और ट्रिपिंग की समस्या से जूझने वाले घंटाघर, केसरगंज, नील की गली समेत विभिन्न इलाकों के लोगों को बिजली सुधार कार्यों से राहत मिली। मंगलवार को घंटाघर इलाके में दिन में सिर्फ दो बार बिजली आपूर्ति गुल हुई। इस दौरान बिजली कर्मियों ने शटडाउन लेकर उपभोक्ताओं की शिकायतों को अटेंड किया।

मुख्य अभियंता मेरठ जोन प्रथम मुनीश चोपड़ा ने बिजली गुल होने की शिकायत को गंभीरता से लिया और अधिशासी अभियंता महेश कुमार और अधिशासी अभियंता प्रशांत कुमार को बिजली सुधार कार्य कराकर निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित कराने की जिम्मेदारी सौंपी। सोमवार को दिनभर पूरे इलाके में कार्य कराया। एक फीडर अलग बनवाया। दो नए ट्रांसफार्मर और दो खंभे लगवाए। एबीसी केबल बदलवाया। जर्जर तार हटवाएं। क्षेत्रीय लोगों ने बताया कि जहां रोजाना दिन में चार-पांच घंटे बिजली कट लगता था और कई बार बिजली की ट्रिपिंग होती थी। मंगलवार को सिर्फ दो कट लगे। दोपहर 12:05 बजे से 12:50 बजे तक और 1:45 बजे से 2:10 बजे तक बिजली गुल हुई। करीब एक घंटे की बिजली कटौती हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed