फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Computer lab inaugurated in National Public School

नेशनल पब्लिक स्कूल में कंप्यूटर लैब का शुभारंभ

Mon, 08 Sep 2025 07:30 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 08 Sep 2025 07:30 PM IST
विज्ञापन
Computer lab inaugurated in National Public School
सरधना। नेशनल पब्लिक स्कूल में निःशुल्क कंप्यूटर लैब का उद्घाटन किया गया। संस्थान
सरधना। मोहल्ला कमरानवाबान स्थित नेशनल पब्लिक स्कूल में निशुल्क कंप्यूटर लैब की शुरुआत की। कार्यक्रम का उद्घाटन राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय सचिव आगा ऐनुद्दीन शाह ने किया। विद्यालय प्रबंधक मुदस्सिर राणा, शिक्षक, छात्र-छात्राएं और स्थानीय गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
विज्ञापन

तेजस फाउंडेशन के निदेशक आफाक चौहान ने बताया कि संस्था का उद्देश्य कमजोर आर्थिक वर्ग के उन बच्चों तक डिजिटल शिक्षा पहुंचाना है, जो संसाधनों के अभाव में इससे वंचित रह जाते हैं। उन्होंने बताया कि फाउंडेशन पिछले सात वर्षों से मेरठ, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, बागपत और हापुड़ सहित कई जिलों में निशुल्क कंप्यूटर शिक्षा प्रदान कर रहा है। कंप्यूटर लैब की स्थापना से छात्रों में उत्साह और आत्मविश्वास देखा गया। बच्चों ने डिजिटल शिक्षा को भविष्य के लिए एक मजबूत आधार बताया। विद्यालय प्रबंधक मुदस्सिर राणा ने कहा कि आज की दुनिया में कंप्यूटर शिक्षा सबसे अहम आवश्यकता बन चुकी है। तेजस फाउंडेशन की यह पहल विद्यार्थियों के लिए बेहद लाभकारी सिद्ध होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed