फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Complex demolition: Ashu Sharma Joins Traders Protest in Meerut Central Market

Meerut: व्यापार बचाओ आंदोलन में पहुंचे आशु शर्मा, बोले-तन मन धन से व्यापारियों के साथ, AIMIM का मिला समर्थन

Tue, 28 Oct 2025 02:31 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: डिंपल सिरोही Updated Tue, 28 Oct 2025 02:31 PM IST
सार

मेरठ के सेंट्रल मार्केट में चल रहे व्यापार बचाओ आंदोलन को मंगलवार को और समर्थन मिला। पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष आशु शर्मा अपने मंडल के साथ आंदोलन में पहुंचे और तन मन धन से साथ देने की बात कही। इस दौरान व्यापारियों ने शांति मार्च भी निकाला और नारे लगाए।

विज्ञापन
Complex demolition: Ashu Sharma Joins Traders Protest in Meerut Central Market
सेंट्रल मार्केट में अनिश्चितकालीन बंद - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ के सेंट्रल मार्केट में चल रहे व्यापार बचाओ आंदोलन को मंगलवार को बड़ी मजबूती मिली, जब पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष आशु शर्मा अपने पदाधिकारियों के साथ समर्थन देने पहुंचे। उन्होंने कहा कि वे आंदोलनकारियों के साथ तन, मन और धन से खड़े हैं और व्यापारियों की मांगों को पूरा करवाने तक साथ रहेंगे।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Meerut Weather: मेरठ में सुबह से छाए रहे बादल, तापमान गिरने से बढ़ी ठंड, AQI अब भी 'खराब' श्रेणी में

विज्ञापन

सेंट्रल मार्केट से व्यापारियों ने शांति मार्च निकाला, जिसमें बड़ी संख्या में व्यापारी शामिल हुए। सभी ने व्यापार बचाओ आंदोलन के बैनर हाथ में लेकर शांतिपूर्ण तरीके से अपनी आवाज़ उठाई। मार्च सेक्टर-2 से मुख्य बाजार मार्ग तक निकाला गया, जहां व्यापारी अपनी मांगों को लेकर एकजुट नजर आए।


 

इस शांति मार्च को AIMIM का भी समर्थन मिला। पार्टी के कार्यकर्ता प्रदर्शन में शामिल हुए और भाजपा सरकार की नीतियों के खिलाफ नारे लगाए। वहीं, बड़ी संख्या में महिलाएं और युवा भी सड़क पर बैठकर आंदोलन से जुड़ गए, जिससे प्रदर्शन का प्रभाव और बढ़ गया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि आंदोलन शांतिपूर्ण रहेगा और व्यापार की समस्याओं के समाधान तक जारी रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed