फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Complete Solution Day: 13 out of 109 complaints resolved on the spot

संपूर्ण समाधान दिवस : 109 में से 13 शिकायतों का मौके पर निस्तारण

Sun, 06 Oct 2024 06:08 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 06 Oct 2024 06:08 AM IST
विज्ञापन
Complete Solution Day: 13 out of 109 complaints resolved on the spot
मवाना। संपूर्ण समाधान दिवस में एस पी देहात राकेश कुमार मिश्रा ने तहसील अधिकारियों के साथ लोगों की समस्याएं सुनी। कुल 109 शिकायतें आईं। इनमें से 13 का मौके पर ही समाधान किया गया।
विज्ञापन

एसपी देहात राकेश कुमार मिश्रा, एसडीएम अंकित कुमार, सीओ अभिषेक पटेल ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ लोगों की समस्याओं को सुना। बलजोर सिंह बहादरपुर ने भूमि की पैमाइश, रणवीर सिंह दबथला ने खतौनी में नाम शुद्ध कराने, रणधीर सिंह नंगली खादर ने भूमि कब्जा मुक्त कराने, सतीश कुमार मीवा ने जानमाल की सुरक्षा तथा प्लाट कब्जा मुक्त कराने, लखीराम भीष्मनगर ने अवैध कब्जाधारक के खिलाफ कार्रवाई कराने, रविंद्र कुमार राफन ने एफआर निरस्त कर किसी अन्य से विवेचना कराने, भूलेराम सिखेड़ा ने तालाब अतिक्रमण मुक्त कराने, शोकेंद्र सारंगपुर ने कब्जाई गई भूमि का मुआवजा दिलाने, ब्रह्मपाल मुबारिकपुर ने रास्ते पर बनी दीवार हटवाने, रघुवंश शरण तजपुरा ने बिजली बिल ठीक कराने की मांग की।
विज्ञापन

वहीं, किसान मजदूर उत्थान मोर्चा ने दिए ज्ञापन में गन्ना मूल्य 500 रुपये घोषित करने, तिगरी बाईपास से ब्लाक तक सड़क का निर्माण कराने, किशनपुर बिराना से मेरठ के लिए रोडवेज बसों का संचालन कराने, जयसिंहपुर मार्ग से बंदरों को पकड़वाने, आवारा पशुओं को गोशाला भिजवाया जाने आदि की मांग की। ज्ञापन देने वालों में राजबीर नागर, महासिंह, सुरेंद्र चौधरी, कर्मवीर सिंह, कालूराम, रोबिन चौधरी आदि थे। संपूर्ण समाधान दिवस में राजस्व की 64, पुलिस की 27, विकास की पांच तथा अन्य विभागों की 13 शिकायतें प्राप्त हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


106 शिकायतों में से मात्र दो का ही निस्तारण
सरधना। तहसील सभागार में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता करते हुए अपर एडीएम प्रशासन बलराम सिंह ने शिकायतों को सुना। साथ ही समय सीमा अंतर्गत गुणवत्तापरक निस्तारण का आश्वासन दिया। 106 शिकायतों में से मौके पर दो ही समस्याओं का निस्तारण किया गया। प्राप्त शिकायतों में चकरोड व भूमि से अवैध कब्जा हटाने, भूमि की पैमाइश, बैंक किस्त जमा करने के बाद भी नोटिस देने संबंधी सहित पुलिस आदि से संबंधित प्रकरणों पर 106 शिकायतें प्राप्त हुई। ग्रामीणों की तरफ से दी गई शिकायतों में मौके पर दो समस्याओं का निस्तारण किया गया। एसडीएम महेश प्रसाद दीक्षित ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि प्राप्त शिकायतों का प्राथमिकता पर संज्ञान लेते हुए निस्तारण कराना सुनिश्चित करें। इस अवसर पर सीओ संजय कुमार जायसवाल व अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed