{"_id":"6a2038796e1c3cb38a0abd7e","slug":"complaints-of-land-disputes-increased-farmers-demanded-action-from-the-tehsil-administration-meerut-news-c-44-1-smrt1055-112568-2026-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: भूमि विवादों की बढ़ीं शिकायतें, किसानों ने तहसील प्रशासन से की कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: भूमि विवादों की बढ़ीं शिकायतें, किसानों ने तहसील प्रशासन से की कार्रवाई
विज्ञापन
-
संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना। तहसील क्षेत्र में भूमि विवाद और अवैध कब्जों के मामलों को लेकर किसानों और ग्रामीणों की शिकायतें बढ़ रही हैं। विभिन्न गांवों के लोगों ने तहसील प्रशासन को प्रार्थना पत्र देकर भूमि की पैमाइश, सीमांकन और कब्जा दिलाने की मांग की है। शिकायतकर्ताओं का आरोप है कि बार-बार शिकायत करने के बावजूद समस्याओं का समाधान नहीं हो रहा है।
गांव पनवाड़ी के ग्रामीणों ने एसडीएम को दिए ज्ञापन में आरोप लगाया कि उनकी कृषि भूमि पर कुछ लोगों ने अवैध कब्जा कर रखा है। उनका कहना है कि भूमि राजस्व अभिलेखों में उनके नाम दर्ज होने के बावजूद उन्हें कब्जा नहीं मिल पा रहा है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मौके पर पैमाइश कराकर भूमि कब्जामुक्त कराने और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
वहीं गांव जसड़ सुल्ताननगर निवासी यामीन ने भी अपनी कृषि भूमि पर अतिक्रमण करने का आरोप लगाया है। उन्होंने शिकायत में कहा कि पड़ोसी किसानों द्वारा उनकी भूमि पर कब्जा कर उसे अपने खेत में शामिल कर लिया गया है। आरोप है कि उक्त भूमि पर निर्माण कार्य भी कराया जा रहा है। तहसील क्षेत्र के अन्य गांवों से भी भूमि संबंधी विवादों की शिकायतें प्रशासन तक पहुंची हैं।
विज्ञापन
किसानों का कहना है कि भूमि विवादों का समय पर समाधान नहीं होने से क्षेत्र में तनाव की स्थिति बन रही है। उन्होंने राजस्व विभाग से निष्पक्ष जांच, सीमांकन और वास्तविक स्वामियों को उनका अधिकार दिलाने की मांग की।
एसडीएम उदित नारायण सेंगर का कहना है कि प्राप्त सभी शिकायतों की जांच कराई जा रही है। राजस्व टीमों को मौके पर भेजकर तथ्यों का सत्यापन कराया जाएगा और जांच रिपोर्ट के आधार पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि किसी को भी अवैध रूप से भूमि पर कब्जा नहीं करने दिया जाएगा।