फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Complaint to the commissioner alleging taking more salary than honorarium

मानदेय से ज्यादा वेतन लेने का आरोप लगा कमिश्नर से शिकायत

Fri, 25 Apr 2025 02:20 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 25 Apr 2025 02:20 AM IST
विज्ञापन
Complaint to the commissioner alleging taking more salary than honorarium
सरूरपुर। कस्बा करनावल में स्थित सर्व हितकारी कन्या इंटर कॉलेज के कनिष्ठ सहायक लिपिक ने दूसरे सहायक पर मानदेय से ज्यादा वेतन लेने का आरोप लगाते हुए कमिश्नर से शिकायत की है।
विज्ञापन

कनिष्ठ लिपिक पिंकी तोमर ने कमिश्नर से की शिकायत में बताया कि दूसरा कनिष्ठ सहायक लिपिक मानदेय से ज्यादा वेतन ले रहा है। बताया कि एक कनिष्ठ सहायक लिपिक का मानदेय तीसरे एसीपी के बाद 4200 रुपये है। जबकि कनिष्ठ सहायक लिपिक 4600 रुपये ले रहा है। इस कारण सरकार को वित्तीय हानि हो रही है। जब उसने इसकी शिकायत आईजीआरएस पोर्टल पर की तो जिला विद्यालय निरीक्षक ने अपनी जांच में 4600 रुपये लेना बताया। जो माध्यमिक शिक्षा लेखाधिकारी ने स्वीकृत किया है। आरोप है कि मामले में माध्यमिक शिक्षा अधिकारी व जिला विद्यालय निरीक्षक की मिलीभगत से स्वीकृत किया गया है। बताया कि उसने मामले की कई बार अधिकारियों से शिकायत की है, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो पाया। शिकायतकर्ता ने उच्चाधिकारियों से मामले की जांच कर मानदेय से ज्यादा प्राप्त वेतन की वसूली की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed