{"_id":"634875575c564e25ee0f5212","slug":"complaint-to-dm-against-veterinary-officer-sardana-news-mrt6094647170","type":"story","status":"publish","title_hn":"पशु चिकित्सा अधिकारी के खिलाफ डीएम से शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पशु चिकित्सा अधिकारी के खिलाफ डीएम से शिकायत
विज्ञापन

सरूरपुर। क्षेत्र के मैनापूठी गांव में हुई बेसहारा गोवंश की मौत के मामले में भाजपा नेता ने क्षेत्रीय पशु चिकित्सा अधिकारी पर लापरवाही का आरोप लगाकर डीएम व सीवीओ से शिकायत की है। पशु चिकित्सा अधिकारी के चिकित्सालय पर न आने का भी आरोप लगाया है। डीएम ने जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
भाजपा नेता अनिल चौधरी दबथुआ ने डीएम व सीवीओ को दिए शिकायत पत्र में बताया कि बीते शनिवार को भारी बारिश के बीच गांव मैनापूठी में सरधना-बरनावा मार्ग किनारे लावारिस गोवंश बीमारी के चलते तड़प रही थी। क्षेत्रीय पशु चिकित्सा अधिकारी तुष्टि गुप्ता को गोवंश के बीमार होने की जानकारी दी गई। चिकित्सा अधिकारी ने सड़क पर पड़े बीमार गोवंश का इलाज करने से मना कर दिया और बीडीओ को जानकारी देने की बात कहकर फोन काट दिया। पशु चिकित्सा अधिकारी की लापरवाही के चलते गोवंश की तड़प-तड़पकर मौके पर मौत हो गई। पशु चिकित्सा अधिकारी पर चिकित्सालय पर न आने का भी आरोप है।