{"_id":"6970e5f23c5ebb724e01e9d0","slug":"complaint-to-commissioner-regarding-crop-destruction-and-occupation-in-khiwai-meerut-news-c-44-1-smrt1055-111127-2026-01-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: खिवाई में फसल नष्ट करने व कब्जे की कमिश्नर से शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: खिवाई में फसल नष्ट करने व कब्जे की कमिश्नर से शिकायत
विज्ञापन
सरधना। कस्बा खिवाई में किसान की फसल नष्ट करने पर कमिश्नर से की शिकायत। शिकायतकर्ता
संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना। कस्बा खिवाई में किसानों की जमीन पर फसल नष्ट किए जाने और कब्जा करने के प्रयास का मामला प्रकाश में आया है। पीड़ित बिलाल पुत्र सईद अहमद ने कमिश्नर को प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है।
कस्बा खिवाई निवासी बिलाल ने बताया कि एक व्यक्ति ने उनके खेत के पास कुछ जमीन खरीदी थी, लेकिन उस समय जमीन बेचने वाले ने आरोपियों को कब्जा नहीं दिया। इसके बाद आरोपियों ने एसडीएम कोर्ट में जमीन और कब्जा दिलाने के लिए वाद दायर किया था। पीड़ित ने बताया कि मामला अभी कोर्ट में विचाराधीन है। इसके बावजूद राजस्व विभाग की टीम बिना कोर्ट के आदेश के मौके पर पहुंची और आरोपियों की जमीन उनके खेत में दर्शाते हुए पैमाइश की। इस दौरान आरोपियों ने ट्रैक्टर चलाकर बिलाल और परिवार द्वारा बोई गई सरसों की फसल को नष्ट कर दिया।
पीड़ित ने बताया कि फसल की कीमत लगभग पांच लाख रुपये है। आरोपियों ने खेत में प्रवेश करने पर जान से मारने की धमकी भी दी है। बिलाल ने कमिश्नर से मामले की निष्पक्ष जांच कर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने की गुहार लगाई है।