फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   complaint of negligence in treatment of corona victim

कोरोना पीड़ित के इलाज में लापरवाही की शिकायत

Sun, 26 Jul 2020 01:39 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jul 2020 01:39 AM IST
विज्ञापन
complaint of negligence in treatment of corona victim
मेरठ। मेडिकल कॉलेज में बागपत निवासी कोरोना मरीज की आंखों की रोशनी चली गई। वहीं, इलाज में लापरवाही बरती गई। इसको लेकर भाजपा नेताओं ने शनिवार को नोडल अधिकारी से शिकायत की है।
विज्ञापन

भाजपा नेता आशीष अग्रवाल ने नोडल अधिकारी पवन कुमार को बताया कि मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों की लापरवाही से एक मरीज की आंखों की रोशनी चली गई। कोविड अस्पताल के वार्ड बॉय ने मरीज के परिजनों को इसकी जानकारी दी तो प्रबंधन ने उसे धमकाया। इस संबंध में मरीज के बेटे की ऑडियो और वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। जिससे मेडिकल कॉलेज की सच्चाई पता चल रही है। बीती सात जुलाई को बागपत निवासी 60 वर्षीय व्यक्ति को मेरठ मेडिकल के कोरोना वार्ड में भर्ती कराया था। उपचार के दौरान उनकी आंखों की रोशनी चली गई। वहीं, उच्च रक्तचाप के चलते वह रात में बेड से गिर गए। उनके सिर में गंभीर चोट लगी। उन्हें उठाने कोई नहीं आया। इसके चलते वे फरीदाबाद में निजी अस्पताल में वेंटिलेटर पर हैं। भाजपाइयों उस दिन की सीसीटीवी फुटेज के साथ आधिकारिक जांच की मांग की। नोडल अधिकारी ने भाजपा नेताओं को जांच कराने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed