फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Complaint of adulteration at petrol pump, inquiry ordered

Meerut News: पेट्रोल पंप पर घटतौली की शिकायत, जांच के आदेश

Sat, 23 May 2026 08:06 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Sat, 23 May 2026 08:06 PM IST
विज्ञापन
Complaint of adulteration at petrol pump, inquiry ordered
- संयुक्त टीम करेगी मीटर और बिक्री व्यवस्था की जांच
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना। बिनौली रोड स्थित पेट्रोल पंप पर घटतौली और मीटर में गड़बड़ी की शिकायत पर प्रशासन ने जांच के लिए संयुक्त टीम गठित कर संबंधित अधिकारियों को जांच के निर्देश दिए गए हैं।
जिला पूर्ति अधिकारी मेरठ की ओर से जारी आदेश में तहसील सरधना के क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी, पूर्ति निरीक्षक और बाट माप विज्ञान निरीक्षक को संयुक्त रूप से पेट्रोल पंप की जांच करने को कहा गया है।
विज्ञापन

बताया गया कि पर्यावरण-धर्म समिति के पदाधिकारी एवं अधिवक्ता जितेंद्र पांचाल ने जिलाधिकारी को शिकायती पत्र भेजा था। इसमें आरोप लगाया गया कि बिनौली रोड स्थित एक पेट्रोल पंप पर उपभोक्ताओं को कम पेट्रोल-डीजल दिया जा रहा है। शिकायत के साथ एक वीडियो वायरल होने का भी दावा किया गया, जिसमें मीटर में गड़बड़ी की बात कही गई है। मामले को गंभीर मानते हुए जिला प्रशासन ने जांच के आदेश जारी किए हैं। अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि संयुक्त टीम मौके पर पहुंचकर सभी बिंदुओं की जांच करे और जल्द रिपोर्ट उपलब्ध कराए। प्रशासनिक कार्रवाई के बाद पेट्रोल पंप संचालकों में हलचल बनी हुई है। वहीं क्षेत्र के लोगों को जांच रिपोर्ट का इंतजार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed