फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Complaint lodged with the SDM alleging encroachment on the path in front of the primary school gate.

Meerut News: प्राथमिक विद्यालय के गेट के सामने रास्ते पर अतिक्रमण का आरोप, एसडीएम से शिकायत

Wed, 14 Oct 2026 07:43 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 14 Oct 2026 07:43 PM IST
विज्ञापन
Complaint lodged with the SDM alleging encroachment on the path in front of the primary school gate.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सरधना। दबथुवा गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय नंबर तीन के गेट के सामने रास्ते के मोड़ पर चबूतरा और कमरा बनाए जाने से अतिक्रमण का आरोप लगाया गया है। ग्रामीणों ने उपजिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर अतिक्रमण हटवाने और रास्ते को सुचारु कराने की मांग की है। शिकायतकर्ता ने आपसी रंजिश की आशंका जताते हुए अपना नाम गोपनीय रखने का अनुरोध किया है।
एसडीएम को दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया कि प्राथमिक विद्यालय के गेट के सामने पहले खाली जगह थी। इसी स्थान पर 15 अगस्त और 26 जनवरी को तिरंगा फहराया जाता था। इस दौरान बच्चे भी वहां एकत्र होते थे। आरोप है कि अब वहां चबूतरा और कमरा बना दिया गया है। शिकायतकर्ता का कहना है कि अतिक्रमण के कारण रास्ते के मोड़ पर पर्याप्त जगह नहीं बची है और रास्ता संकरा होकर गली जैसा रह गया है।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता ने ग्राम समाज की भूमि और सार्वजनिक रास्ते पर अतिक्रमण के संबंध में ग्राम प्रधान, ग्राम पंचायत सचिव और संबंधित लेखपाल की भूमिका पर भी सवाल उठाए हैं। उन्होंने एसडीएम से मौके का निरीक्षण कराकर मामले की जांच कराने और नियमानुसार कार्रवाई करने की मांग की है। एसडीएम उदित नारायण सेंगर ने राजस्व टीम को जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed